Damoh Upchunav 2021: दमोह उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस चीफ कमलनाथ, लोगों से किया जनसंपर्क…

दमोह। प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है। इसको लेकर यहां सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की प्रमुख राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जहां भाजपा ने इस सीट पर दो मंत्रियों को चुनाव का प्रभार सौंपा हुआ है। वहीं कांग्रेस ने भी यहां दर्जनों विधायक मैदान में उतार रखे हैं। भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी यहां लगातार समर्थन जुटाने में लगे हैं। इसी दौरान यहां अपने प्रत्याशी के समर्थन में इमलिया गांव में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इससे पहले पूर्व सीएम कमलनाथ बांदकपुर धाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर अभिषेक किया था।
इसके बाद यहां जनसभा को संबोधित किया था। बता दें कि दमोह विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव किया जाना है। इसको लेकर दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। भाजपा ने यहां से राहुल लोधी को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं कांग्रेस ने अजय टंडन पर अपना भरोसा जताया है। गौरतलब है कि दमोह विधानसभा सीट पर साल 2018 में कांग्रेस की टिकट पर राहुल लोधी विधायक बने थे और अक्टूबर 2020 में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए। जिसकी वजह से दमोह विधानसभा सीट खाली है और उस पर अब उपचुनाव होना है। बता दें कि दमोह सीट पर 17 अप्रैल को दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे और 2 मई को मतों की गणना होगी।
0 Comments