Pathariya MLA Rambai: विधायक रामबाई की बढ़ी मुश्किलें! भाई समेत तीन सदस्य खाएंगे जेल की हवा!! कोर्ट ने इस मामले ने सुनाया फैसला

पथरिया विधायक रामबाई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके परिवार के तीन सदस्यों को कोर्ट ने सात-सात साल की सजा सुनाई है।

Pathariya MLA Rambai: विधायक रामबाई की बढ़ी मुश्किलें! भाई समेत तीन सदस्य खाएंगे जेल की हवा!! कोर्ट ने इस मामले ने सुनाया फैसला

दमोह। MLA Rambai Family members jailed: हमेशा अपने बेबाक रवैये के चलते सुखिर्यों में रहने वाली पथरिया विधायक रामबाई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके परिवार के तीन सदस्यों को कोर्ट ने सात-सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही इसमें जुर्माना भी लगाया गया है। जिसमें उनके भाई, भतीजा और देवर शामिल हैं।

विधायक रामबाई के ये रिश्तेदार हैं

आपको बात दें तत्कालीन दृषि उपज मंडी के अध्यक्ष पर हमले के मामले में कोर्ट द्वारा ये फैसला सुनाया गया है। विधायक रामबाई के जिन रिश्तेदारों को ये सजा सुनाई गई है उनमें लोकेश, गोलू और चंदू को सजा 7-7 साल की सजा हुई है।

मंडी अध्यक्ष खड़ग राम पटेल पर दमोह के नीलकमल गार्डन में हमला किया गया था। जिसमें विधायक रामबाई के परिजन शामिल थे। इसके तुरंत बाद ही देवेंद्र चौरसिया मामला सामने आया था।

MP Election 2023: कांग्रेस की बड़ी घोषणा, किसान कर्ज माफी रहेगी जारी, वापस होंगे किसानों पर लगे केस

चार साल पहले का है मामला

आपको बता दें पूरा मामला करीब 4 साल पहले का है। जब 12 मार्च 2019 को विधायक रामबाई के देवर कौशलेंद्र सिंह उर्फ चंदू सिंह, भाई लोकेश कुर्मी और भतीजा गोलू सिंह ने पथरिया के तत्कालीन कृषि उपज मंडी अध्यक्ष खरगराम पटेल पर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद खरगराम पटेल ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

क्या था पूरा मामला

15 मार्च 2019 को कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया अपने भाई महेश प्रसाद, अशोक और बेटे स्वमेश के साथ सुबह अपने गिट्टी क्रेशर प्लांट के दफ्तर पहुंचे थे। जहां दफ्तर खोलने के दौरान तीन गाड़ियों और मोटरसाइकलों पर सवाल लोगों ने उनपर लाठी, रॉड से हमला किया था। जिसमें कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया और उनके बेटे स्वमेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद दोनों को दमोह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत में देवेंद्र चौरसिया को जबलपुर रैफर किया था। लेकिन वहां उनकी मृत्यु को गई थी।

Gyanvapi Case: उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानवापी समिति की याचिका बहाल की, मस्जिद प्रबंधन समिति ने SC से पिछले आदेश में सुधार की मांग की

mp news, mp breaking news, mla rambai news, mla rambai family members jailed, damoh news, pathariya mla news, hight court dicision on rambais family member, पथरिया विधायक रामबाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article