Damoh News: अधजली हालत में मिला भाजपा नेता का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Damoh News: अधजली हालत में मिला भाजपा नेता का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दमोह। प्रदेश के दमोह जिले में एक भाजपा नेता का अधजला शव मिला है। इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल चैनपुरा निवासी 54 वर्षीय राजू राज का शव अधजली हालत में नरसिंगढ़ चौकी के पास मिला है। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। इसके बाद शव की जानकारी निकालने पर पता चला कि यह राजू का शव है। राजू चैनपुरा से भाजपा के वॉर्ड अध्यक्ष थे।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जिले के एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अभी तक के तथ्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक ने पास खड़ी ऑटो से पेट्रोल निकालकर खुद को जलाया है। इस कारण उसकी मौत हुई है। वहीं परिजनों ने मृतक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद था। मृतक की पत्नी उसे  छोड़कर मायके चली गई थी। इस कारण से वह परेशान रहता था। पुलिस ने कहा कि यह राजू ने आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article