/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/EXAL-POL.jpg)
दमोह। मध्यप्रदेश में बीजेपी Damoh Exit Poll 2021 के हिस्से में एक और सीट बढ़ सकती है। भास्कर एक्जिट पोल में निकलकर आया है कि दमोह उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी जीत सकते हैं। उपचुनाव की इस सीट को जीतने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के दिग्गजों ने दमोह में डेरा डाल दिया था। चुनाव अभियान के सबसे बड़े चेहरे गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह थे। बूथ मैनेजमेंट से लेकर सामाजिक वोटो को संभाले का जिम्मा इन्ही का था।
जीत के लिए जिम्मेदार प्वाइंट
प्रदेश में बहुमत की सरकार का होना
बीजेपी सगंठन की चुनाव लड़ने की रणनीति
मंत्रियों ने संभाला चुनाव अभियान
गांवों में 64% शहर में 53% वोटिंग हुई
पार्टी में भितरघात नहीं था,सबने मिलकर चुनाव लड़ा
45 हजार वोटर्स के कारण बदल सकते हैं समीकरण
दमोह सीट पर 60% वोट ही पड़े। इनमें से 53% ही शहर में। जबकि राहुल सिंह को लेकर शहर में जो विरोध देखा गया, वह वोट में बदलते नहीं दिखा। शहर के करीब 45 हजार वोटर्स ने मतदान ही नहीं किया, इसी ने सभी समीकरण पलट सकते है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us