Damoh by election Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 47.83 % हुई वोटिंग, आज EVM में बंद होगा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

दमोह। प्रदेश के दमोह विधानसभा सीट Damoh by election Live Updates के लिए आज उपचुनाव हो रहा है। आज सुबह 7 बजे से यहां वोटिंग शुरू हो गई। दो लाख से ज्यादा (239808) मतदाता वाली इस सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंस, मास्क, ग्लब्ज, पानी, सेनेटाइजर और तापमान लेने की व्यवस्था की गई है।
दोपहर 3 बजे तक मतदान की रफ्तार बढ़ी है। 3 बजे तक 47.83 % वोटिंग हुई। मतदान के लिए अब सिर्फ 3 घंटे बचे है ऐसे में अब देखना होगा कि इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ेगा या फिर घटेगा। कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने भी अपना मतदान कर दिया है। यहां वोट डालने के लिए जाने से पहले मतदाता का तापमान चेक किया जा रहा है। इसके बाद हाथों पर सेनेटाइजर या फिर धोने की व्यवस्था का भी इंतजाम किया जा रहा है।
मनाने की कोशिश कर रहे
उधर दमोह विधानसभा के लकलाका गांव के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। उन्होंने सड़क और पानी की समस्या को लेकर ये फैसला किया। पूर्व विधायक प्रताप सिंह और तहसीलदार विकास जैन गांव वालों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
बिना मास्क के नहीं एंट्री…
साथ ही मतदाताओं को बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जा रही है। सभी मतदाता मास्क पहनकर पूरी सुरक्षा में मतदान कर रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर भी भीड़ न जुटे इसलिए पर्याप्त दूरी पर गोले बनाए गए हैं। इन्हीं गोलों में मतदाताओं को इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने सभी 2 लाख 39 हजार 808 वोटर्स से अपील की है कि अपने अधिकार का प्रयोग करें और मतदान अवश्य करें।
मास्क लगाना अनिवार्य होगा
वोट डालने के लिए हर वोटर को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही वोटिंग से पहले हाथों को भी सेनेटाइज करना होगा। यहां आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो चुका है। यह मतदान शाम 7 बजे तक किया जाएगा। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने बताया कि इस सीट पर 239808 मतदाता हैं। इनमें से 124345 पुरुष और 115455 महिला वोटर्स शामिल हैं। यहां 8 थर्ड जेंडर्स के भी वोट हैं।
359 रहेंगे मतदान केंद्र…
कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए 359 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 154 क्रिटिकल मतदान केंद्र भी शामिल हैं। एक हजार से अधिक मतदाता वाले बूथ को सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है। कोरोना काल में हो रहे इन चुनावों के लिए व्यपक व्यवस्था की गई है। यहां वोटर्स को मतदान से पहले एक इन्फॉर्मेशन स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी। हर मतदान केंद्र पर साबुन, मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था की जा रही है।