दमोह में 4 छात्राएं गायब: किताबें जमा करने गईं थीं कॉलेज, वापस नहीं लौटीं, तलाश में जुटी पुलिस

MP Damoh News: दमोह में 4 छात्राएं गायब: किताबें जमा करने गईं थी कॉलेज, वापस नहीं लौटीं, तलाश में जुटी पुलिस

दमोह में 4 छात्राएं गायब: किताबें जमा करने गईं थीं कॉलेज, वापस नहीं लौटीं, तलाश में जुटी पुलिस

हाइलाइट्स

  • केएन कॉलेज में पढ़ने वाली 4  छात्राएं गायब
  • लड़कियों के गायब होने से फैली सनसनी
  • घर से कॉलेज के लिए निकली थी लड़कियां

MP Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह से हैरान करन देने वाला मामला सामने आया है, जहां जिले के केएन कॉलेज में पढ़ने वाली 4 छात्राएं लापता हो गई हैं। आपको बता दें कि चारों लड़कियां दमोह के सीता नगर और बिजोरी गांव की रहने वाली हैं और BA फर्स्ट सेमेस्टर में पढ़ाई करती हैं।

घर से कॉलेज के लिए निकली थी लड़कियां

बालिकाएं सोमवार सुबह किताबें जमा करने के लिए घर से कॉलेज की तरफ निकली थीं। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस लगातार चारों लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ ही छात्राओं की तलाश करने के लिए सूचना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

गायब लड़कियों के नाम

-पिंकी

-सुनीता

-पूजा

-किरण

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1818125238598619142

गायब लड़कियों में दो सगी बहनें

चारों छात्राओं के गायब होने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैली हुई है। आपको बता दें कि गायब होने वाली लड़कियों में 3 एक गांव की और एक लड़की दूसरे गांव की है। इनमें दो सगी बहने भी हैं। चारों लड़कियां अपने घर से कॉलेज (MP Damoh News) के लिए निकली थीं, जो कि देर रात तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर मामला दर्ज करवाया।

आपको बता दें कि चारो लड़कियां दमोह के गवर्मेंट गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट हैं। दरअसल, जिले के देहात थाना क्षेत्र में सीतानगर गांव से तीन और पास ही के गांव बिजौरी से एक लड़की बस से दमोह कॉलेज के लिए निकली थीं।

परिजनों ने चेक करवाए कॉलेज के CCTV कैमरे

चारों सहेलियां दमोह के शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के लिए घर से निकली थीं, जो कि देर रात तक अपने-अपने गांव नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन हरकत में आ गए और दमोह पहुंचे।

पुलिस के जरिए परिजनों ने कॉलेज को देर रात खुलवाया और CCTV कैमरे चेक करवाए, लेकिन इन कैमरों में चारों लड़कियां का कोई अता-पता नहीं चला। लड़कियां कॉलेज में आई ही नहीं थीं। इससे मामला और भी पेंचीदा होता नजर आ रहा है।

CCTV में नहीं मिला सुराग

परिजनों का कहना है कि उनकी लड़कियां कॉलेज में बुक्स जमा करने का कह कर घर से निकली थीं। अमूमन देर शाम तक लडकियां कॉलेज से गांव पहुंच जाती थीं, लेकिन 29 जुलाई सोमवार को वे घर नहीं पहुंची। फिलहाल परिजनों को किसी पर शक भी नहीं है।

वहीं मामले में कालेज के प्रिंसिपल PL जैन के मुताबिक, देर रात पुलिस के जरिए लड़कियों के गायब होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मैं कॉलेज आया और CCTV कैमरों को चेक किया गया, लेकिन फुटेज में लड़कियां कहीं नजर नहीं आईं। इससे साफ जाहिर होता है कि लड़कियां कॉलेज आई ही नहीं थीं।

पुलिस तलाश में जुटी

CSP अभिषेक तिवारी के मुताबिक, चार लड़कियों के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में है। पूरे शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वही परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़कियों को खोजने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मोहन कैबिनेट बैठक आज: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिल सकता है तोहफा, रसोई गैस सिलेंडर के दाम को लेकर भी हो सकता है फैसला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article