MP News: दलित सरपंच को झंडा फहराने से रोका, दिग्विजय ने की कार्रवाई की मांग

MP News: मध्य प्रदेश में एक सरपंच ने आरोप लगाया है कि उनकी जाति को लेकर उन्हें गणतंत्र दिवस पर अध्वज फहराने की अनुमति नहीं दी गई।

MP News: दलित सरपंच को झंडा फहराने से रोका, दिग्विजय ने की कार्रवाई की मांग

राजगढ़। MP News: मध्य प्रदेश में एक सरपंच ने आरोप लगाया है कि उनकी जाति को लेकर उन्हें गणतंत्र दिवस पर अपने गांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि दलित होने के कारण सरपंच को भेदभाव का सामना करना पड़ा। राजगढ़ जिले के बियोरा तहसील के अंतर्गत तरेना ग्राम पंचायत में यह कथित घटना हुई।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1751136150054633875

सरपंच मान सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी जगह लाखन सिंह नाम के एक रोजगार सहायक ने 26 जनवरी को गांव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ कि 'मैं एक वर्मा हूं'।

सरपंच ने की शिकायत

बियोरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ईश्वर वर्मा ने बताया कि सरपंच ने शिकायत की है कि उन्हें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने नहीं दिया गया।

दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने सरपंच की जगह झंडा फहराने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और सवाल किया कि क्या अनुसूचित जाति से होना अपराध है। उन्होंने कहा,''क्या सरपंच को पंचायत भवन में झंडा फहराने का अधिकार नहीं है? मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि इस तरह के दोषी रोजगार सहायक लाखन सिंह को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article