Advertisment

बांदा के एक गांव में दबंगों के भय से दलित परिवार ने घर छोड़ा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बांदा (उप्र), चार जनवरी (भाषा) बांदा जिले के बिसंडा क्षेत्र के एक गांव में कथित रूप से सरकारी हैंडपंप 'छू' लेने के मामले में दबंगों द्वारा पिटाई से डरे एक दलित परिवार ने अपना घर छोड़ दिया है और खेत में झोपड़ी बनाकर रह रहा है।

Advertisment

बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के मजरा शंकरपुरवा के दलित परिवार के मुखिया रामचन्द्र रैदास ने सोमवार को बताया कि दबंगों के भय से उन्होंने सपरिवार अपना घर छोड़ दिया है और खेत में झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं।

रामचन्द्र ने बताया कि 25 दिसंबर को पीने का पानी भरने के दौरान सरकारी हैंडपंप 'छू' लेने का आरोप लगाकर पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने उन्हें और उनके बुजुर्ग पिता चुनकाई (80) को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी।

उन्होंने बताया, ‘‘दबंगों ने घर में आग लगाकर जिंदा जलाने की धमकी दी है, जिसके डर से हमलोगों ने घर छोड़ दिया है।’’

Advertisment

पीड़ित ने बताया, ‘‘घटना के बाद से अब तक कोई पुलिसकर्मी नहीं आया और न ही मामले की जांच शुरू की गयी है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।’’

रामचन्द्र ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने वास्तविक घटना छिपाकर मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है और प्राथमिकी में घायल पिता का उल्लेख नहीं किया है।

बिसंडा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेंद्र प्रताप सिंह ने 'भाषा' को बताया, ‘‘यह मारपीट का साधारण मामला है, जिसकी जांच बबेरू के पुलिस क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं। गिरफ्तारी या आगे की कार्रवाई भी वही करेंगे।’’

Advertisment

उन्होंने कहा कि पीड़ित ने घटना के समय जो शिकायत थाने में दी थी, उसके आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार के घर छोड़कर खेत में रहने की जानकारी पुलिस को नहीं है।

भाषा सं सलीम मानसी सुरभि

सुरभि

Advertisment
चैनल से जुड़ें