Advertisment

3 Sep ka Rashifal 2024: मंगलवार को बजरंग बली इन पर होंगे मेहरबान, क्या कहती है आपकी राशि

3 Sep ka Rashifal 2024: मंगलवार को बजरंग बली इन पर होंगे मेहरबान, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
3-Sep-Rashifal-2024

3-Sep-Rashifal-2024

3 Sep ka Rashifal 2024:  3 सितंबर का दिन ज्योतिष गणनाओं के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

आप भी पढ़ें अपनी राशि का राशिफल

मेष (Aries)

आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। दिन आपके लिए नौकरी में नई सफलता लेकर आएगा साथ ही आपका प्रमोशन हो सकता है। आपको आपके व्‍यापार में अभी कुछ नया करने की नही सोचना चाहिए क्‍योंकि अभी समय सही नहीं है आपको कुछ दिन रुकना चाहिए फिर आप व्‍यापार को बढ़ा सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

आपको अपने स्‍वासथ्‍य की ज्‍यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है। आपकी मुसीबत में आपके मित्र आपका सहयोग करेंगे। आपको व्‍यापार में लाभ मिलने की उम्‍मीद  है।  आपको आपकी नौकरी में मैनेजर और अधिकारियों से करे हुए काम के लिए तारीफ मिल सकती है। आपका स्‍वास्‍थ्‍य दिन ठीक रहेगा।

मिथुन (Gemini)

आप बातों की ज्‍यादा परवाह न करें इससे आपको तनाव हो सकता है। आपका दिन ठीक रहने की उम्‍मीद है।

Advertisment

आपको स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको अपने खाने-पीने पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपके घर में पूजा-पाठ का आयोजन होने की संभावना है।

कर्क (Cancer)

व्‍यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्‍छा जाएगा आपकी व्‍यापार में धन लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्‍यान देने की ज्‍यादा जरुरत है। दिन नौकरी करने वाले जातकों के लिए कठिन हो सकता है आपको आलस को छोड़कर पूरी ताकत के साथ काम करने की जरुरत है।

सिंह (Leo)

आपका व्‍यापार ठीक रहेगा न आपका ज्‍यादा फायदा होगा न नुकसान। आपकी लव लाइफ सही रहने वाली है। आपको अपने ऑफिस में ज्‍यादा काम करना पड़ सकता है इससे आपका स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है आपको इसका ध्‍यान रखने की जरुरत है।

Advertisment

कन्या (Virgo)

आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। आप नौकरी में अधिकारियों के व्‍यवहार से परेशान हो सकते हैं इसलिए आप धैर्य रखें। आज आप वहान चलाने में सावधानी रखें जिससें आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। आपका व्‍यापार आज बहुत आगे जा सकता है।

तुला (Libra)

अगर आपने अपने व्‍यापार को बढ़ाने के लिए लोन के लिए अप्‍लाई किया है तो आपको लोन मिल सकता है। आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में तरक्‍की करेंगे।  आप अपनी आंखों का ध्‍यान रखें इलेक्ट्रिक उपकरण से आपकी आंख प्रभावित हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दिन नौकरी करने वाले जातकों के लिए खास रहने वाला है।

Advertisment

आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा बस आपको इसका थोड़ा ध्‍यान रखने की जरुरत है। व्‍यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्‍छा रहेगा।

धनु (Sagittarius)

आप स्‍वास्‍थ्‍य से परेशान रह सकते है इसका ध्‍यान रखने की खासी जरुरत है। नौकरी करने वाले जातको की बात करें तो आप अपने काम के सिलसिले में बाहर जा सकते है।

युवा जातक सफलता पाने के लिए ज्‍यादा मेहनत करें और उनकी मेहनत जल्‍दी ही सफल भी होगी।

Advertisment

मकर (Capricorn)

व्‍यापार में आप जल्‍दबाजी न करें नहीं तो आपको समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी और उन्‍हें शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपनी नौकरी में अपने सहकर्मियों का साथ लेकर काम इससे आपको सफलता मिलेगी।

कुंभ (Aquarius)

दिन ठीक होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए काम का बोझ ज्‍यादा हो सकता है आप संयम से काम करे।

व्‍यापार में आपकों म‍शिनों के कारण समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा। आपको धन का लाभ हो सकता है।

Advertisment

मीन (Pisces)

व्‍यापार करने वाले जातकों को व्‍यापार में लाभ होगा और अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके परिवार का साथ बना रहेगा। आप आज कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप हताश हो सकते है मन में शांति रखें।

यह भी पढ़ें: Ujjain Mahakal Shahi Sawari: अब शाही नहीं रहेगी बाबा महाकाल की सवारी! संत समाज ने जताई आपत्ति, अब इस नाम की चर्चा

daily horoscope aak lka rashifal dainik rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें