08 July ka Rashifal 2024: वृषभ, वृश्चिक राशि वाले आज रखें थोड़ी सावधानी, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

08 July ka Rashifal 2024: आज का दिन 08 जुलाई 2024 सोमवार के दिन भगवान शिव का विशेष महत्‍व माना जाता है। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

08 July ka Rashifal 2024: वृषभ, वृश्चिक राशि वाले आज रखें थोड़ी सावधानी, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

08 July ka Rashifal 2024: आज का दिन 08 जुलाई 2024 सोमवार के दिन भगवान शिव का विशेष महत्‍व माना जाता है।

इस दिन व्‍यक्ति भगवान शिव का अभिषेक कर प्रभु की पूजा-अर्चना करता है। जिससे महादेव की कृपा हमेशा बनी रहे।

ऐसा माना जाता है जिस पर भगवान शिव की कृपा होती है उस व्‍यक्ति का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाता है।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आज 08 जुलाई 2024 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

आज के दिन किस राशि के जातक का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है और किसे अपना विशेष ध्‍यान रखने की जरुरत है ये जानकारी आप अपनी राशि के राशिफल में पढ़ सकते हैं।

आप भी पढ़ें अपनी राशि का राशिफल

मेष (Aries)

आज आप करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।

दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपके पास घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध होगा।

प्रोफेशनल लाइफ में भी महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

वृषभ (Taurus)

आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा सत्ता शासन में बैठे व्यक्ति के कारण दूर होगी।

रोजी रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें।

निष्ठा पूर्वक अपने कार्य में लगे रहे। उच्च अधिकारियों से व्यर्थ वाद विवाद से बचें। लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिक क्षेत्र में लोगों को किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का आमंत्रण प्राप्त होगा।

आज आपको व्‍यापार के साथ जीवन में अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। आज आपके हर कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

फैमिली और फ्रेंड्स की मदद से धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ जातक पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें।

कर्क (Cancer)

आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों एवं अधीनस्थों के साथ सरलता के साथ कार्य करें।

अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। जिससे आपको उच्च अधिकारियों के क्रोध का शिकार होना पड़ सकता है।

कार्य क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धैर्य पूर्वक अपने कार्य में लगे रहे। व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

सिंह (Leo)

आज आपको अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा के भी योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

आज घर में धर्म-कर्म के कार्यों का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या (Virgo)

धार्मिक यात्रा और पुर्ण्याजन में वृद्धि होगी। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। साहस पराक्रम को बल मिलेगा। दीर्घकालिक योजनाएं बढ़ाएंगे।

बंधु बांधवों से मदद मिलेगी। तेज सुधार के संकेत रहेंगे। कार्य अवरोध दूर होंगे। लंबित योजनाओं में गति आएगी। अनुकूलता बढ़त पर रहेगी।

तुला (Libra)

आज आपके दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा बेहद अच्छा कार्य किए जाने के बावजूद आपके उच्च अधिकारी से डांट फटकार पढ़ सकती है।

व्यापार में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापार में परिवर्तन से पूर्व होने वाले हानि लाभ का विचार अवश्य करें। कृषि संबंधी कार्य करने वालों की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक (Scorpio)

किसी पुराने मुकदमे से निजात मिलेगा। खेलकूद प्रतियोगिता एवं सम्मान मिलेगा। व्यापार में जोखिम लेना लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में पदोनत्ती मिलेगी।

किसी विशिष्ट व्यक्ति के अथवा परिजन के सहयोग से आई बढ़ा दूर होगी। वाहन आदि खरीदने के लिए कर्ज लेने का प्रयास सफल होंगे। अनजान से दोस्ती का खतरा न उठाएं।

कोई तुम्हें गुमराह करने का प्रयास करेगा। लक्ष्य साधन में त्रुटि शत्रु पक्ष को संबल बना सकती हैं। आज आपको सावधान रहने की जरूरत है आपको आज किसी बड़े काम को नहीं करना चाहिए।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वाले आज अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर काम कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे।

घर की साज-सज्जा से कायापलट करने के लिए नई योजना बनाएंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

मकर (Capricorn)

आज आप अपने व्यवसाय में कोई ना कोई परेशानी महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी डीलर की रजिस्ट्री का कार्यक्रम कैंसिल हो जाएगा। घर पर कुछ भी करने से पहले परिवार के हितों को सर्वोपरि रखें।

छात्र पढ़ने के लिए किताबें खरीदेंगे। निवेश करने से पहले सभी दिशा निर्देशों को अवश्य पढ़ लें। यह आपको निवेश तकनीकों को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

कुंभ (Aquarius)

व्यापार में पिता से अपेक्षित सहयोग व सानिध्य मिलेगा। पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में असमंजस की स्थिति पैदा न होने दें।

अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। अपनी कमियों को दूसरे के समक्ष उजागर न होने दें। निजी व्यास के क्षेत्र में सामान्य लाभ होने के योग बनेंगे।

मीन (Pisces)

फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कपल्स वेकेशन का प्लान बना सकते हैं।

कुछ लोगों को छोटे भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सीनियर्स बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं। आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।

यह भी पढ़ें-Kitchen Tips: घर के किचन में मौजूद काले बर्तन को ऐसे करें झका-झक, बस अपना लें ये धांसू टिप्स, फटा-फट करें नोट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article