Daily Horoscope August 18 : कन्या राशि वालों को होगी अभीष्ट की प्राप्ति, शेष राशि के जातक भी जाने अपना हाल

Daily Horoscope August 18 :  कन्या राशि वालों को होगी अभीष्ट की प्राप्ति, शेष राशि के जातक भी जाने अपना हाल

नई दिल्ली। बुधवार का दिन कन्या Daily Horoscope August 18 राशि के जातकों के लिए कुछ खास रहने वाला है। इनके लिए 18 अगस्त का दिन किसी अभीष्ट की प्राप्ति कराने वाला होगा। तो वहीं वृष राशि के जातकों को राज्य पक्ष से लाभ मिल सकता है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार बताया जा रहा यह राशि फल चंद्र राशि पर आधारित है।

मेष राशि —
इस राशि के जातकों को व्यापारिक कार्य में सफलता मिलेगी। शरीरिक कष्ट का सामना करना चाहिए। वाहन विक्रय से लाभ होगा।

वृष राशि —
इस राशि के जातकों को राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। विद्या के क्षेत्र में उन्नति हो सकती है।

मिथुन राशि —
​मिथुन राशि के जातकों को वाहन सुख मिल सकता है। राज्य पक्ष से भी आपको लाभ के संकेत मिल रहे हैं। शत्रुओं पर भी विजय पाएंगे।

कर्क राशि —
शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। सिर से संबंधित चोट—चपेट की संभावना बनी हुई है। मानसिक रूप से आप तनाव महसूस करेंगे।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों को नौकरी व शिक्षा से लाभ मिल सता है। गृहसुख में कमी दिख रही है। निर्माण कार्य में सफलता मिल सकती हैं।

कन्या राशि —
इस राशि के जातकों को आज अभीष्ट सिद्धि की प्राप्ति हो सकती है। सुख—सुविधाओं में आज वृद्धि के योग दिख रहे हैं। स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा।

तुला राशि —
जमीन—जायजाद से आपको लाभ मिलेगा। यात्रा के भी लाभ हो सकता है। मांगकि कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों को परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। शत्रु भय बना रहेगा।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों के कानूनी विवाद समाप्त होंगे। आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों के जमीन—जायजाद संबंधी विवाद समाप्त होंगे। हृदय रोगों में भी आपको लाभ मिलेगा। अभी तक चल रहे विवादों का हल निकलेगा।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों को घाटे की संभावना दिख रही है अत:व्यापार में सतर्क रहे। इस राशि के जातकों की माता से अनबन हो सकती है। इसके विपरीत यात्रा से आपको लाभ मिलेगा।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों को श्रम अधिक करना पड़ सकता है। धन आदि से संबंधित परेशानियां भी आपको घेर सकती हैं। स्वास्थ्य पीड़ा भी हो सकती है। अत: संभलकर रहें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article