Daily Horoscope 4 Dec 2021 : अपनी बातें किसी से साझा न करें, इस राशि को दी जा रही है सलाह

Daily Horoscope 4 Dec 2021 : अपनी बातें किसी से साझा न करें, इस राशि को दी जा रही है सलाह

4 dec

नई दिल्ली। शनिवार को Daily Horoscope 4 Dec 2021 शनीचरी अमावस्या के साथ—साथ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी है। लेकिन इस ग्रहण का असर भारत में नहीं दिखेगा। आइए पंडित सनत कुमार खम्परिया से जानते हैं क्या कहते हैं उनके तारे।

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे। धैर्य से काम लेने की सलाह आपको दी जा रही है।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों को नौकरी में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माफी मांगने की आदत डालें।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों को परिवार में ध्यान देना होगा। आर्थिक योजनाओं में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। परिवार को पारिवारिक सदस्य की सेहत गड़बड़ हो सकती है।

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। दिन खुशियों भरा रहेगा।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातक दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। कमर दर्द की समस्या आपको हो सकती है। दिन मिलाजुला रहेगा।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों के लिए सेहत से दिन अच्छा बीतने वाला है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। पुराने दोस्त मिल सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बढ़िया बिकने वाला है।

तुला राशि —
तुला राशि के जातक आर्थिक उपार्जन के लिए नए-नए तरीके खोजेंगे। दिन खुशनुमा बीतेगा। संतान को सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातक व्यापार में लाभ कमाएंगे। अपनी बातें किसी से साझा न करने की सलाह आपको दी जा रही है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

धनु राशि —
धनु राशि के जातक यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को लाभ मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। सेहत की दृष्टि से भी दिन ठीक रहेगा।

मकर राशि —
मकर राशि के जातक नौकरी में लाभ कमाएं। नौकरी में सफलता हासिल करेंगे। घर की स्थिति अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों का परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार के दिन अच्छा बीतेगा।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों को तरक्की मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password