Daily Horoscope 24 Dec 2021 : शेयर में पैसा न लगाएं तो बेहतर होगा, वाहन खरीदने के योग हैं

Daily Horoscope 24 Dec 2021 : शेयर में पैसा न लगाएं तो बेहतर होगा, वाहन खरीदने के योग हैं daily-horoscope-24-dec-2021-it-will-be-better-if-you-do-not-invest-money-in-shares-there-are-chances-of-buying-a-vehicle

Daily Horoscope 24 Dec 2021 : शेयर में पैसा न लगाएं तो बेहतर होगा, वाहन खरीदने के योग हैं

नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन कर्क राशि Daily Horoscope 24 Dec 2021 के जातकों को शेयर में पैसा न लगाने की सलाह दी जा रही है। तो वहीं मिथुन राशि के जातकों की उनकी गर्लफ्रेंड से मुलाकात हो सकती है। बाकी राशि के जातक भी जानें अपना हाल। क्या कहता है पंडित सनत कुमार खंपरिया का गणित।

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखना होगा। बदनामी होने के योग हैं। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना होगा। अपने सिर पर भी ध्यान देना होगा। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। शेयर मार्केट में भी लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों को धनलाभ होगा। वाहन खरीद सकते हैं। समाजवाद की प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मनोरंजन में समय बीतेगा।

यह भी पढ़ें :Numerology 2022 : इस मूलांक वालों के लिए कभी न भूलने वाला होगा नया साल, क्या आपकी जन्म तारीख भी है यही

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों को नौकरी संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैंं। गर्लफ्रेंड से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विरोधी पर आज विरोधी पराजित होंगे।

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातक नौकरी के लिए समय अच्छा है। शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं तो बेहतर होगा। परिवार के साथ दिन खुशी भरा बीतेगा। वाद विवाद से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। निवेश से बचें।

यह भी पढ़े : Third Wave In Jyotish 2022 : अगले वर्ष कब आएगी तीसरी लहर, जानें क्या कह रहा है ज्योतिष का गणित, दूसरी लहर में भी बने थे यही योग

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों साथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों को सफलता के योग दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। शेयर मार्केट में लगाया गया पैसा दे सकता है।

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखना होगा। वरना गड़बड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है। कार्य क्षेत्र में सहयोगी आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :  Numerology Number: अगर आप भी हैं इस नंबर के राजा, तो इस रंग की गाड़ी होगी शुभ

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातक मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। कामों में किए गए प्रयास सफलता दिलाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। सेहत अच्छी रह सकती है।

धनु राशि —
धनु राशि के जातक बीमारी से बचकर है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में पदोन्नति के योग दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े :Kaal Sarp Yog Started : सावधान! बन गया कालसर्प योग! हो जाएं सतर्क, बिगड़ सकती हैं स्थितियां

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों को आय के साधनों में वृद्धि होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किया गया निवेश सकता है लाभ दिला सकता है। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी और व्यापार में किया गया परिश्रम लाभ दिलाएगा। बच्चों के साथ खुशनुमा समय बता सकते हैं।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों में नौकरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन पहले से बेहतर रहेगा। विदेश यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं।

Shukra Ka Gochar 2021 : साल का आखिरी गोचर, वक्री अवस्था में इसका परिवर्तन, बनाएगा प्रमोशन के प्रबल योग

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article