Daily Horoscope 23 Nov 2021 : मंगलवार के दिन क्या कह रहे हैं आपके तारे, पढ़े अपनी राशि

नई दिल्ली। मंगलवार यानि 23 नवंबर Daily Horoscope 23 Nov 2021 बजरंग बली का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला हैं। आज इन तीन राशियों को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। जानते हैं।
मेष राशिफल —
मेष राशि वाले दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। धन लाभ के योग हैं। निवेश से लाभ होगा। रोजगार में नया अवसर मिलेगा।
वृष राशिफल —
आज की दैनिक राशिफल में वृष राशि के जातक बिजनेस के कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यश बढ़ेगा। स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगा। मायके की ओर से कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है। घर में खुशी का माहौल होगा। नौकरी में भी साथियों का साथ मिलेगा। तन एवं मन से खुशी का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुखशांति भरा रहेगा।
मिथुन राशि —
मिथुन राशि वालों को सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ समय व्यतीत ।होगा अभ्यास से सफलता मिलेगी। प्रगति के रास्ते खुलेंगे।
कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को धनलाभ के योग बनते दिख रहे हैं। व्यापार में पैसा मिलेगा समय अच्छा हैं। अविवाहितों का विवाह हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों को विवाह सुख मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते देख रहे हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कन्या राशि —
कन्या राशि के जातक परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च होगा। व्यापार में प्रतिकूल परिस्थितियां बनती दिख रही हैं। सावधान रहें।
तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। काम का बोझ रहेगा। शारीरिक पीड़ा सता सकती है। मानसिक बेचैनी महसूस करेंगे। वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है।
वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखना होगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। अच्छी नौकरी के पैकेज मिल सकते हैं। किसी बात को लेकर दुखी रहेंगे।
धनु राशि —
धनु राशि के जातकों को बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों से भेंट हो सकती है।
मकर राशि —
मकर राशि के जातकों को साथियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी व व्यापार में अनुकूल परिस्थितियां बनती दिख रही हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों को सेहत पर ध्यान देना होगा। मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं। सेहत पर ध्यान देना होगा।
मीन राशि —
मीन राशि के जातकों को अचानक बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी व्यापार में सामान्य स्थितियां रहेंगी। शारीरिक स्थिति मजबूत रहेगी। जातक भावुक महसूस करेंगे।