Daily Horoscope 23 Dec 2022 : विवादों में न पड़ें तो बेहतर होगा, सतर्क रहें, बाकी राशि वालों के लिए क्या कहता है गुरुवार का दिन

नई दिल्ली। गुरुवार यानि भगवान विष्णु का Daily Horoscope 23 Dec 2022 दिन इन मेष राशि के जातकों को विवाद में न पड़ने की सलाह दे रहा है। तो वहीं वृष राशि के जातकों को नौकरी में लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से बाकी राशियों का हाल।
मेष राशि —
मेष राशि के जातकों को सेहत का ध्यान रखना होगा। धन खर्च होगा। विवादों में न पड़ने की सलाह को दी जा रही है। खान-पान पर ध्यान दें।
वृष राशि —
वृष राशि के जातक बिजनेस और नौकरी में लाभ कमाएंगे। अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातक ऑफिस में संभल कर रहें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।
कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को संतान की चिंता रहेगी। क्रोध पर संयम रखने की सलाह आप को दी जा रही है। मित्रों का सहयोग नौकरी दिला सकता है। यात्रा पर न जाएं तो बेहतर होगा।
सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। आपके द्वारा सोची गई बातें हो सकता है पूरी हो जाएं। ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों का दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में नुकसान दिख रहा है। सर्दी की वजह से शरीर शिथिल रह सकता है। साथी की भावनाओं को समझ पाएंगे।
तुला राशि —
तुला राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सही रहेगा। परिवार से मिलकर रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। भाग्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। गुस्से पर नियंत्रण करने की सलाह आपको दी जा रही है। लेन-देन में सावधानी रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
धनु राशि —
धनु राशि के जातकों को सेहत का ध्यान रखना होगा। नेत्र रोग उभर सकते हैं। अत: सतर्क रहें। दुर्घटना की आशंका दिख रही है। विवाद हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।
मकर राशि —
मकर राशि के जातक नौकरी में लाभ कमाएंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धन प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि —
मीन राशि के जातक मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। मन अशांत रह सकता है। सोच हुए कार्य पूरे होंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं।
नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।