Daily Horoscope 18 Nov 2021 : सूर्य की बदली चाल से मिलेगा शुभ समाचार, हो सकते हैं मांगलिक कार्य

Daily Horoscope 18 Nov 2021 : सूर्य की बदली चाल से मिलेगा शुभ समाचार, हो सकते हैं मांगलिक कार्य

18 nov

नई दिल्ली। गुरुवार का दिन Daily Horoscope 18 Nov 2021 मेष राशि के जातकों को शुभ समाचार दिला सकता हैं तो वहीं वृष राशि के जातकों के घर कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार आइए जानते हैं सूर्य का गोचर किस तरह से विभिन्न राशि के जातकों को लाभ दिलाएगा।

  • मेष राशि —

मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन शुभ फल देगा। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं। खरीदारी करने जा सकते हैं।

  • वृष राशि —

वृष राशि के जातकों के लिए समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। जमीन खरीद सकते हैं।

  • मिथुन राशि —

मिथुन राशि के जातकों को कार्यालय में सम्मान मिल सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • कर्क राशि —

कर्क राशि के जातकों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गरीबों की सेवा करें। आपको वाहन संभल कर चलाने की सलाह दी जा रही है।

  • सिंह राशि —

सिंह राशि के जातक को वाणी पर संयम रखन होगा। धन लाभ हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

  • कन्या राशि —

कन्या राशि के जातकों को बिजनेस में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अविवाहितों के शादी के योग बनते दिख रहे हैं। व्यापार या नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

  • तुला राशि —

तुला राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में हानि हो सकती है। दिन उतरा—चढ़ाव वाला रहेगा।

  • वृश्चिक राशि —

वृश्चिक राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिलेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दिन खुशनुमा बीतेगा।

  • धनु राशि —

धनु राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखना होगा। यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। शिक्षा में सफलता मिल सकती है।

  • मकर राशि —

मकर राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। परिवार के सदस्य से कल हो सकती है। बनते काम बिगड़ सकते हैं।

  • कुंभ राशि —

कुंभ राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में लाभ हो सकता है। आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है।

  • मीन राशि —

मीन राशि के जातकों को गुस्से पर नियंत्रण रखना। व्यापार में कोई भी साझेदारी करने से पहले सोच समझ लें। धोखा मिल सकता है। नौकरी में सामान्य लाभ बनता दिख रहा है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password