पुराने कर्जे से मुक्ति मिल सकती है, विदेशी कामों में तेजी आएगी

Daily Horoscope 16 Dec 2021 : पुराने कर्जे से मुक्ति मिल सकती है, विदेशी कामों में तेजी आएगी

16 dec

नई दिल्ली। गुरुवार का दिन Daily Horoscope 16 Dec 2021 मेष राशि के जातकों को कर्जों से मुक्ति दिला सकता है। तो वहीं ​इनके विदेश संबंधी कार्यों में भी तेजी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं बाकी का हाल।

मेष राशि —
मेष राशि वाले धन संपत्ति के मामलों में लाभ कमाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने चल रहे कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। विदेश संबंधी कामों में तेजी आएगी।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों को प्रेम संबंधित परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में सम्मान मिलेगा। पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों को दिन खर्च कर आने वाला होगा। आर्थिक दृष्टि से मिलाजुला दिन रहेगा। लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। निजी संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है।

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों के प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी से नज़दीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों को नौकरी में सम्मान मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भूमि भवन में व्यय कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशि —
खान-पान पर ध्यान देना होगा। समय व्यय कराने वाला है। बचत पर ध्यान देना होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन उतार—चढ़ाव वाला रहेगा।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों को मुश्किल कार्यों में मन लगेगा। आपके व्यक्तित्व की सराहना होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में दिक्कत आ सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनते दिख रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें :Weather Update : हवाओं ने बदला रुख, फिलहाल नहीं चलेगी शीतलहर, दो दिन बाद हवाओं के चलते बढ़ेगी ठंड, छाएंगे हल्के मेघ

धनु राशि —
धनु राशि के जातक व्यय की अधिकता रहेगी। सेहत के लिए दिन अच्छा नहीं है। नए लोगों से संपर्क बन सकता है। शादी के लिए प्रतिकूल समय है।

मकर राशि —
मकर राशि के जातक खुशी महसूस करेंगे। बाहरी कामों को लेकर चिंता रहती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातक स्वस्थ महसूस करेंगे। भूमि—भवन के मामलों में लाभ हो सकता है। विश्वास से आप भरे रहेंगे। दिन अच्छा बीतने वाला है।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों में व्यापारियों को लाभ मिलेगा। अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह खबर भी पढ़ें : Surya ka Gochar 2021 : बस चार दिन का इंतजार और, इन पांच राशियों के फिरेंगे दिन, नए साल में खुल जाएंगे तरक्की के द्वार

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password