Daily Horoscope 16 August 2021 : आज बने ग्रहण योग से रहे सावधान, इस राशि के जातकों को रखनी होगी सावधानी -

Daily Horoscope 16 August 2021 : आज बने ग्रहण योग से रहे सावधान, इस राशि के जातकों को रखनी होगी सावधानी

16 august

नई दिल्ली। आज यानि 16 अगस्त Daily Horoscope 16 August 2021 को चौथे सोमवार के साथ सावन के चार सोमवार खत्म हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस अवसर बन रहे विशेष ग्रहण (Grahan) योग के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। केतु और चंद्रमा की युति से बनने वाले इस योग को ग्रहण योग कहते हैं। इसमें केतु वृश्चिक राशि में होता है। केतु चंद्रमा का शत्रु ग्रह है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार इस योग का असर सभी राशियों पर इस प्रकार पड़ेगा।

12 राशियों का राशिफल —(Grahan)

मेष राशि –
मेष राशि के जातको को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा नहीं दिख रहा है। शिवजी को जल अर्पित करें।

वृष राशि –
वृष राशि के जातकों को आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति आज आपकी ठीक रहेगी।

मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों के परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की ओर से सुखद अनुभव करेंगें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि –
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए काम पूर्णं होंगे। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि –
परिवारिक विवाद से बचें। अपने काम में किसी भी प्रकार की न करें। आपको भी भगवान शिव को जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।

कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज आपका दिन काम की व्यास्तता में बीतेगा। आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।

तुला राशि –
तुला राशि के जातक नए कार्य की शुरुआत कर सकते है। करियर में सुधार हो सकता है। पैसे की समस्या हल हो सकती है।

वृश्चिक राशि –
चूंकि आपकी राशि में ग्रहण योग बन रहा है। इसलिए आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से धन, स्वास्थ्य और करियर के मामलों में निर्णय सावधानी पूर्वक लें।

धनु राशि –
धनु राशि वाले करियर को लेकर लापरवाही न बरतें। परिवारिक तनाव में उलझ सकते हैं। शिवजी को जल अर्पित करने से सभी प्रकार की समस्याएं दूर होंगी।

मकर राशि –
मकर राशि के जातक शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। आज आपके धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि —
आज आपको करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापिसी के भी योग बन रहे हैं।

मीन राशि –
इस राशि के जातकों को परिवार में शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। धन लाभ के भी योग हैं। कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password