Daily Horoscope 10 Dec 2021 : थकान महसूस करेंगे, बन सकती है तनावपूर्ण स्थिति

Daily Horoscope 10 Dec 2021 : थकान महसूस करेंगे, बन सकती है तनावपूर्ण स्थिति daily-horoscope-10-dec-2021-you-will-feel-tired-can-become-a-stressful-situation

Daily Horoscope 10 Dec 2021 : थकान महसूस करेंगे, बन सकती है तनावपूर्ण स्थिति

नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन कुछ Daily Horoscope 10 Dec 2021 एक राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। जिसमें मेष राशि वालों को व्यय की अधिकता रहेगी। तो वहीं वृष राशि के जातकों की जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आइए जानते हैं पंडित अनिल कुमार शास्त्री से बाकी का हाल।

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन खर्चे में वृद्धि कराएगा। वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। थकान भी महसूस कर सकते हैं। इतना ही नहीं ऑफिस में भी तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों को ऑफिस में परेशानी बढ़ सकती हैं। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। पैसे को लेकर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। मौसमी बीमारियों से आपको बचने की सलाह दी जा रही है।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा बीतने वाला हैं। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से मेल मिलाप भी हो सकता है।

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को सावधानी से बताना होगा। नए मित्र बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नया निवेश करने के लिए दिन अच्छा है।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कठिनाई हो सकती है। नए काम से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। मित्रों के सहयोग से व्यापार में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों को संयम से काम लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। लोगों की संगति फायदा दिलाएगी।

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में एनर्जी महसूस होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। धन मिलेगा। व्यय की अधिकता बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों की जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। आय में कमी और व्यय की अधिकता रह सकती है।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों के मन में​ किसी बात को लेकर असंजस्य की स्थिति पैदा हो सकती है। पुराने काम निपटाने से आपको लाभ होगा। बड़ा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ हैरान परेशान रह सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों को माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आने वाले दिन फायदे वाले होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों को रुका हुआ धन मिल सकता है। ऑफिस में नई योजनाएं लाभ दिलाएंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आप को दी जा रही है।

मीन राशि —
मीन राशि वाले व्यापार व्यवसाय में लाभ कमाएंगे। कैरियर सामाजिक क्षेत्र में प्रगति बढ़ेगी। आय के स्रोत बनेंगे। गुस्से को काबू करने की सलाह आपको दी जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article