DA Hike: दीपावली पर केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, तीन प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, इस दिन से शुरु होगा मिलना

DA Hike: दीपावली पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, तीन प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, अब मिलेगा इतने प्रतिशत

DA-Hike-News

DA-Hike-News

DA Hike: दीपावली पर मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को मोदी कैबिनेट में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद अब ये महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत हो गया है।

अभी इतने प्रतिशत मिल रहा है डीए

आपको बता दें वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को जो डीए मिल रहा है वो 50 प्रतिशत है लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली के पहले ही डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके बड़ा तोहफा दिया गया है। इसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 53 प्रतिशत हो गया है।

इस दिन से लागू होगी बढ़ी दर

आपको बता दें यदि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ने के बाद नई दर 1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगी। यानी उनकी दीपावली रोशन हो जाएगी।

इससे पहले कब बढ़ा था केंद्रीय कर्मचारियों का डीए

आपको बता दें इससे पहले 6 महीने पहले यानी मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ा था। 24 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों को डीए 4 प्रतिशत बढ़ाया गया था। उस दौरान 46 प्रतिशत से बढ़कर ये 50 प्रतिशत हो गया था, लेकिन अब 3 प्रतिशत डीए  बढ़ने के बाद ये 53 प्रतिशत हो गया है.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article