DA Hike Big Breaking: सरकारी कर्मचारियों को मिला दीवाली का शानदार तोहफा ! हरियाणा सरकार का बड़ा एलान

DA Hike In Assam Big Breaking: दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा ! बढ़ाया 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता

DA Hike Big Breaking: इस वक्त की बड़ी खबर हरिायाणा से सामने आ रही है जहां पर हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा डीए में बढ़ोतरी कर दिया है। कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। बता दें कि, सरकार ने 4 फीसदी डीए बढ़ाने का बड़ा एलान कर कर्मचारियों को खुशियां दी है।

वित्त विभाग ने किया फैसला

आपको बताते चलें कि, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी। सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों को ही इसका लाभ मिलेगा। डीए की बढ़ी दर बेसिक पे पर लागू होगी। इसमे कहा गया कि, अब बढ़ा हुआ डीए अक्तूबर महीने के वेतन के साथ जुड़कर आएगा, जबकि जुलाई से सितंबर तक के डीए का एरियर नवंबर महीने में मिलेगा। इस एलान से प्रदेश सरकार के 2.80 लाख कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा।

Image

जनवरी- जुलाई में होती है बढ़ोत्तरी
आपको बताते चलें कि, एरियर की राशि कर्मचारियों को नकद नहीं मिलेगी। तीन महीने के एरियर पीएफ में जमा होगा। प्रदेश सरकार हर छह-छह महीने में डीए की दर में वृद्धि करती है। पहली जनवरी और पहली जुलाई को डीए में बढ़ोतरी देय होती है। बावजूद इसके सरकार तीन-चार महीने की देरी से इसमें इजाफा करती है। हरियाणा में पांच-सात हजार कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिन्हें छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन मिल रहा है। आपको बता दें कि, इससे पहले सोमवार को हरियाणा सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में इजाफा किया था। न्यूनतम मजदूरी में दरों में वृद्धि का लाभ श्रमिकों की 16 श्रेणियो को मिलेगा। अकुशल श्रमिकों को प्रति दिन 393.97 रुपये मिलेंगे, इनकी न्यूनतम मजदूरी 10098.88 रुपये तय की गई है। इसमें एक जनवरी 2022 से 144.40 रुपये डीए भी जुड़ेगा, जिससे यह बढ़कर 10243 रुपये हो जाएगी।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article