Cyrus Mistry Died : सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत

Cyrus Mistry Died : सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत Cyrus Mistry Died Former Tata Group chairman Cyrus Mistry died in a road accident vkj

Cyrus Mistry Died : सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत

Cyrus Mistry Died : महाराष्ट्र के पालघर से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत हो गई है। उनकी कार पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई है। पूर्व चेयरमैन मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। पालघर के एसपी ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टि की है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे का बताया जा रहा है। जब मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। उसी दौरान सूर्या नदी पर बने पुल पर उनकी कार डिवाइडर से टकराई। हादसे में कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौन थे सायरस मिस्त्री

सायरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। वह 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे। टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था। मिस्त्री ने मुंबई में कैथेड्रल एवं एंड जॉन कॉनन स्कूल में पढ़ाई की थी। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीएस के साथ इंपीरियल कॉलेज, लंदन से स्नातक की उपाधि और लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन में विज्ञान में एक मास्टर डिग्री हासिल की थी।

आपको बता दें कि साइरस मिस्त्री उद्योगपति पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के बेटे थे। उन्होंने आयरलैंड की नागरिकता हासिल की थी। साइरस का जन्म भी आयरलैंड में ही हुआ था। उनके भाई का नाम शापूर है। उनकी दो बहनें हैं। पलोनजी शापूरजी की बेटी अल्लू की शादी नोएल टाटा से हुई। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article