Cyclone Tauktae Alert: महाराष्ट्र की ओर पहुंचा चक्रवात ‘ताऊ ते’, तूफान के चलते मुंबई एयरपोर्ट बंद, 210 किमी/घंटे होंगी हवाओं की रफ्तार

मुंबई। (भाषा) चक्रवाती तूफान ताऊ ते मुंबई को टच करता हुआ गुजरात की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान अपने सबसे उग्र रूम में मुंबई पहुंचा। इस दौरान 185 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। भारी बारिश अभी भी यहां जारी है। मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन रोका गया है और कोरोना मरीजों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है। एयरपोर्ट भी 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा।
Mumbai | Heavy rain & gusty winds were seen in view of Cyclone Tauktae
Visuals from Gateway of India pic.twitter.com/TryURytl3p
— ANI (@ANI) May 17, 2021
अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के गुजरात की ओर बढ़ने के बीच मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में रात में और सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से हुई बारिश के कारण शहर में कहीं भी जलजमाव नहीं हुआ, कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये और अब तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है।
Moderate to intense spells of rain with gusty winds reaching 90-100 kmph is likely to occur at isolated places in the districts of Raigad, Palghar, Mumbai, Thane and Ratnagiri during the next 3 hours: IMD
— ANI (@ANI) May 17, 2021
भारत मौसम विज्ञान विभाग, पुणे के पर्यावरण अनुसंधान और सेवा, एसआईडी प्रमुख के. एस. होसालिलकर ने ट्वीट किया, ‘‘ताउते चक्रवात अब अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है। मुंबई में 160 किलोमीटर की रफ्तार और गुजरात में 290 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। उत्तरी कोंकण, महाराष्ट्र के तटवर्ती क्षेत्र और गुजरात में ध्यान रखें।
बई के समुद्र में 10-13 फीट ऊंची लहरें
ताऊ ते चक्रवाती तूफान के चलते सोमवार की भोर में 2.23 बजे समुद्र में हाई-टाईड के वक्त करीब 10.99 फीट, फिर सुबह 8.24 बजे लो-टाइड के वक्त 3.28 फीट ऊंची लहरे उठीं। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 3.31 मिनट पर आने वाले हाई-टाइड के वक्त समुद्र में 13.26 फीट ऊंची और रात 9.37 मिनट पर होने वाले ले-टाइड के वक्त 6.79 फीट ऊंची लहरें उठने वाली हैं।