Cyclone Sitrang : चक्रवात "सितरंग"का असर, 11 लोगों की मौत! भारत के इन 4 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

Cyclone Sitrang : चक्रवात

कोलकाता। Cyclone Sitrang  चक्रवात सितरंग पश्चिम बंगाल तट को पार करते हुए बरिसाल के निकट अब बांग्लादेश तट से टकराया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानि आईएमडी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईएमडी IMD के अनुसार दक्षिणी पश्चिम बंगाल के जिलों में मौसम में पूर्वाह्न से सुधार होने की संभावना है। 56 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बंगाल की उत्तरी खाड़ी से बांग्लादेश की ओर बढ़ी इस मौसम प्रणाली के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर में मध्यम से भारी बारिश स्तर की  Cyclone Sitrang बारिश हुई। तो वहीं मौसम खराब हुआ। जिसने दीपावली और काली पूजा उल्लास को कम कर दिया।

कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने कहा कि सितरंग ने सोमवार को रात साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे के बीच बांग्लादेश में बारिसल के पास तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट पर टकराया। बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि चक्रवात के कारण वहां दक्षिणपूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हुई है। आईएमडी ने कहा कि मंगलवार शाम तक इसके कमजोर होकर निम्न दाब क्षेत्र में बदलने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल तट के आसपास 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। हालांकि बाद में धीरे.धीरे घटकर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर आ जाएंगी और फिर ज्यादा से ज्यादा 50 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती हैं। सोमवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से लोग घर के अंदर रहने को मजबूर हो गए और दिवाली की शाम कोलकाता की अधिकांश सड़कों पर सुनसान देखने को मिली। जबकि दिवाली के मौके पर हजारों लोग काली पूजा पंडालों में जाते हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी थी।

11 लोगों की मौत की खबर -
मौसम विभाग ने आज यानि 25 अक्टूबर 2022 को देश के ओडिशा, बंगाल, मिजोरम समेत कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। स्थिति को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारें अलर्ट मोड पर हैं। वहीं, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बांग्लादेश में इस तूफान से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। असम के नागांव में चक्रवात सितरांग को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शहर में बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त और पेड़ उखड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article