Cyclone Sitrang: 100-110 किमी प्रति घंटा से उठेगा तूफानी बवंडर ! कई जिलों में आज से भारी बारिश का अलर्ट, जानें खबर

Cyclone Sitrang: 100-110 किमी प्रति घंटा से उठेगा तूफानी बवंडर ! कई जिलों में आज से भारी बारिश का अलर्ट, जानें खबर

Cyclone Sitrang: इस वक्त की बड़ी खबर तूफानी चक्रवात सितरंग ( Cyclone Sitrang) को लेकर सामने आ रही है जहां पर आज 23 अक्टूबर से बारिश दस्तक दे सकती है। जहां पर दीवाली के मौके पर अनुमान सामने आ रहे है कि, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अपना असर दिखाएगा। जिसके चलते ओडिशा और बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

45 से 65 किमी प्रति घंटे रह सकती है रफ्तार

आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में चक्रवात सितरंग का असर 22 अक्टूबर की सुबह से ही दिखने लगेगा। यहां 45 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी तो वहीं पर ओडिशा में 23 अक्टूबर सुबह से ही बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने तटीय ओडिशा में भारी वर्षा होने की आशंका जताई है। इसके चलते राज्य के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बंगाल में भी इस बार दिवाली पानी वाली हो सकती है। यहां पर 25 अक्टूबर को यह चक्रवात के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों तक पहुंचने की संभावना है। कई वैश्विक मॉडलों ने इशारा किया है कि बांग्लादेश तट पर लैंडफॉल करने से पहले तूफान 100-110 किमी प्रति घंटे की गति के साथ भयानक चक्रवात में तब्दील हो सकता है। चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक बैठक बुलाई दी, यहां अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

मौसम के अलर्ट से घबराए लोग

आपको बताते चलें कि, चक्रवात की वजह से बारिश के अलर्ट से लोग परेशान हो गए है। यहां पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 24 अक्टूबर को काली पूजा और 25 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाती है जिस मौके पर मौसम का अलर्ट थोड़ा परेशान कर सकता है। ते उत्तर और इससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के पास 90-110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article