Weather Update: आज शाम से उत्पात मचाएगा 'जवाद'! एमपी-छग के साथ यहां दिखेगा असर...

Weather Update आज शाम से उत्पात मचाएगा 'जवाद'! एमपी-छग के साथ यहां दिखेगा असर... Weather Update : 'Jawad' will create ruckus from this evening! The effect will be seen here with MP-CG...

Weather Update: आज शाम से उत्पात मचाएगा 'जवाद'! एमपी-छग के साथ यहां दिखेगा असर...

नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान सागर के मध्य भागों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 2 दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन में केंद्रित होने और बाद के 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक चक्रवाती तूफान जवाद में तब्दील होने की बहुत अधिक आसार है। इसके बाद, चक्रवाती तूफान जवाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और तेज होने और 4 दिसंबर की सुबह के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तटों तक पहुंचने की संभावना है।

यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 3 दिसंबर की शाम/रात से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण तटीय ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि 4 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

यहां भी बरसेंगे मेघ

ओडिशा के तटीय जिलों, पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आंतरिक जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद 5 दिसंबर को, पश्चिम बंगाल और इससे सटे उत्तरी तटीय ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।

चक्रवाती तूफान जवाद के प्रभाव से 1-2 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि 3 और 4 दिसंबर को उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और 3-5 दिसंबर को तटीय ओडिशा में तेज बारिश होगी। इसके बाद 4 दिसंबर को तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मुंबई में आज सुबह से बारिश हो रही है। जबकि चेन्‍नई में गरज के साथ बारिश होने की जानकारी है।

एमपी-छग में भी दिखेगा असर

मौसम विभाग की मानें तो, तूफान जवाद का असर छत्तीसगढ़ पर भी दिख सकता है। बस्तर संभाग के जगदलपुर, कोण्डागांव, कांकेर, सुकमा, बीजापुर सहित अन्य जिलों में बारिश हो सकती है। इससे सबसे अधिक प्रभाव बस्तर संभाग के जिलों में रहेगा। यहां तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है।

वहीँ, बात करें मध्य प्रदेश कि, तो मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के साथ अरब सागर में बने कम दबाव और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण एमपी में बादल और बारिश की संभावना है। और इसका सबसे ज्यादा असर उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, होशंगाबाद और चंबल संभागों में दिखाई देगा। राजधानी भोपाल में भी बुधवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है, यह गुरुवार को हल्की बारिश में तब्दील हो सकती है।

जवाद से असर

भारतीय रेलवे ने 'जवाद' चक्रवाती तूफान को देखते हुए 95 ट्रेनों को रद कर दिया है। देश के तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवात जवाद आने की संभावना के चलते यह कदम उठाया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप लाइन में 49 जबकि डाउन लाइन में 46 ट्रेनों को 2 से 4 दिसंबर तक अलग-अलग दिन रद किया है। कि, वे सभी ट्रेनें प्रभावित हो रही है जो तटवर्ती क्षेत्र को जाती है।

west bengal weather update today weather update today weather update 2m weather update weather today weather forecast today weather bhopal weather today weather report skymet cyclone jawad Rajasthan Weather odisha corona update mp weather update mp weather today news mp weather today MP Weather News Today MP Weather News mp weather Madhya Pradesh Weather News Madhya Pradesh Weather Forecast MADHYA PRADESH weather latest weather update latest news and update on cyclone jawad latest cyclone jawad update kolkata weather update Kerala Weather Updates kerala weather update jawad update jawad cyclone update jawad cyclone track jawad cyclone today update jawad cyclone name given by jawad cyclone live map jawad cyclone alert jawad cyclone imd cyclone jawad updates imd cyclone jawad devendra tripathy cyclone jawad cyclone update 2m cyclone update cyclone tauktae update cyclone jawad wind speed cyclone jawad was named by cyclone jawad update in hindi cyclone jawad update cyclone jawad tracker live cyclone jawad tracker cyclone jawad track cyclone jawad today cyclone jawad speed cyclone jawad path cyclone jawad news live cyclone jawad news cyclone jawad meaning cyclone jawad latest updates cyclone jawad latest news cyclone jawad landfall date cyclone jawad landfall cyclone jawad in odisha cyclone jawad in hindi cyclone jawad bay of bengal cyclone jawad alert cyclone jawad 2021 cyclone jawad current weather in madhya pradesh covid19 news update chhattisgarh weather update today chhattisgarh weather update chhattisgarh weather news cg weather today cg weather news today cg weather news cg weather bhopal weather today bhopal weather forecast bay of bengal new cyclone updates ap cyclone jawad updates #cyclone
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article