Cyclone Gulab: चक्रवात 'गुलाब' के कारण बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Gulab: चक्रवात 'गुलाब' के कारण बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Cyclone Gulab: Weather mood will change due to cyclone 'Gulab', heavy rain alert in these 3 states

Cyclone Gulab: चक्रवात 'गुलाब' के कारण बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्वी और उससे जुड़े पूर्वी मध्य क्षेत्र में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश के लिए चक्रवाती तूफान गुलाब की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया। गहरे दबाव का क्षेत्र गोपालपुर से 510 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और आंध्र प्रदेश में कलिंगपत्तनम से 590 किलोमीटर पूर्व में शनिवार सुबह बना।

आईएमडी ने कहा ''इसके अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। यह 26 सितंबर की शाम तक कलिंगपत्तनम के आसपास विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों की ओर बढ़ सकता है।''

इन 3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इसके प्रभाव से शनिवार को ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। रविवार को भी दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के उत्तरी अंदरुनी इलाकों, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भी रविवार को भारी बारिश हो सकती है।

इसी तरह आईएमडी ने 27 सितंबर के लिए ओडिशा और तेलंगाना के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही तटीय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उसने बंगाल की खाड़ी के उत्तरपश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्र में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया है। अगले तीन दिनों के दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में मछुआरों को 25 से 27 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उत्तरपूर्वी क्षेत्र में समुद्र में न जाने को कहा गया है।

आईएमडी ने 26 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और अगले दो दिनों में ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों के जलमग्न होने और निचले इलाकों में जलभराव का भी अनुमान जताया है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने सभी जिलाधीशों से मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है।

भारी बारिश अलर्ट बारिश बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ बंगाल में बारिश दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर चक्रवाती तूफान गुलाब चक्रवात गुलाब चक्रवात गुलाब चक्रवात ओडिशा आंध्र प्रदेश weather update today weather update Weather Report weather news weather latest update Weather forecast Weather Alert weather 2021 viral news updates upcoming cyclone gulab trending news topnews todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news rajasthan rain alert rain in Bengal rain Odisha Rain Alert Odisha news updates in Hindi news updates news in hindi National News In Hindi national monsoon latest news latest Bansal News janiye mausam ka haal india news in hindi imd alert IMD hindi news update hindi news heavy rain alert heavy rain gulab cyclone in west bengal 2021 gulab cyclone in india gujarat rain alert cyclone in andhra pradesh cyclone gulab tracker cyclone gulab speed cyclone gulab in west bengal Cyclone Gulab in odisha cyclone gulab date in west bengal cyclone gulab date 2021 Cyclone Gulab cyclone gulaab cyclone alert Breaking News bengal news Bengal bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news andhra pradesh rain alert Andhra Pradesh #cyclonic storm #cyclone
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article