Cyclone Biparjoy Live Update: 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा चक्रवात, जानें मौसम की अपडेट

चक्रवात बिपरजॉय फिलहाल जखाऊ पोर्ट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है।

Cyclone Biparjoy Live Update: 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा चक्रवात, जानें मौसम की अपडेट

Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय फिलहाल जखाऊ पोर्ट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है। इसकी रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटा होने वाली है। शाम से मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा। इस अपडेट की जानकारी IMD वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने दी है।

जानिए मौसम विभाग का अलर्ट

यहां पर आपको बताते चले कि, आज गुरूवार सुबह 6:45 बजे के अपडेट की जानकारी देते चले तो, रात 2:30 बजे तूफान गुजरात के जखौ पोर्ट से पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 200 किमी दूर था। मौसम विभाग ने कच्छ और सौराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 150 किमी प्रति घंटा रहेगी। वही पर माना जाता है कि, गुजरात के प्रभावित 8 जिलों से 75 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

तूफान के मद्देनदर बनाई व्यवस्था

आपको बताते चले कि, आने वाले खतरनाक तूफान को देखते हुए एनडीआरएफ की 33 टीमें तैनात की गई हैं। वहीं पर कोस्ट गार्ड, आर्मी और नेवी की रेस्क्यू और रिलीफ टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया है। जो तूफान के आने तक व्यवस्था बनाए रखेंगे। इसके अलावा जरात के आठ तटीय जिलों में 75 हजार लोगों लोगों को अस्थायी शिविर में ले जाया गया है। इसमें सबसे ज्यादा कच्छ से लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसके बाद जामनगर में 10 हजार, मोरबी में 9,243, राजकोट में 6,089, देवभूमि द्वारका में 5,035, जूनागढ़ में 4,604, पोरबंदर में 3,469 और गिर सोमनाथ जिले में 1,605 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

जानें ताजा अपडेट

1- पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम 4-5 बजे के बीच लैंडफॉल करेगा। जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। 47000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 6 NDRF, 3 RPF और 2 SDRF की टीम लगाई गई है। आर्मी को स्टैंड बाय पर रखा गया है: अमित अरोड़ा, कलेक्टर, कच्छ, गुजरात

2- महाराष्ट्र: मुंबई में चक्रवात 'बिपरजॉय' का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में आज ऊंची लहरें उठ रही हैं।

3- गुजरात: जूनागढ़ जिले में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तटों के किनारे स्थिति घरों में समुद्र का पानी घुस गया, स्थानीय लोगों और मछुआरों के अलर्ट जारी किया गया है।

4- चक्रवात बिपरजोय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। इसकी हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रहा है। यह शाम तक तट पर पहुंचेगा। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड, छोटे मकान, मिट्टी के घर, टिन के घरों को नुकसान हो सकता है: IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा, दिल्ली

5- गुजरात: चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण पोरबंदर में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं ।

6- चक्रवात जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक VSCS(बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऐसी(ऊंची लहरें) ही स्थिति रहेगी: डॉ मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक, आईएमडी , दिल्ली

7- देश के हिस्से गुजरात में आज गुरूवार को चक्रवात बिपरजॉय का कहर बरकरार है वहीं पर तूफान के आज दोपहर तक कच्छ के जखौ पोर्ट से टकराने के अनुमान जारी किए गए है। इतना ही नहीं इलाकों में एहतियात और सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।

8- हमने अपने जहाज बचाव और राहत कार्य के लिए बंदरगाह पर तैनात किए हैं। हमारे 3 ऑफशोर पेट्रोल वाहन, 4 फास्ट पेट्रोल वाहन, 8 इंटरसेप्टर नांव, 3 डोर्नियर, 1 ALH गुजरात में तैयार हैं। 4 डोर्नियर, 4 चेतक और 1 ALH दमन में तैयार है। हमने गुजरात में 23 DRTs (आपदा प्रतिक्रिया टीम) तैयार की हैं : भारतीय तट रक्षक के उप महानिदेशक एम. वी. पाठक, दिल्ली

9- चक्रवात बिपरजॉय की गति कम हो गई है लेकिन हवा की गति लगभग 110-125 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो बहुत खतरनाक है: आलोक पांडे, राहत आयुक्त, गांधीनगर

10-मुंबई से दूरी अधिक होने की कारण बिपरजॉय का असर मुंबई में खास नहीं होगा। इसका प्रभाव गुजरात और राजस्थान में अधिक होगा। राजस्थान में 16-17 जून को भारी बारिश हो सकती है और हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे की रहने का अनुमान है: डॉ मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक, IMD, दिल्ली

11-खतरनाक तूफान बिपरजॉय जहां पर धीरे-धीरे गुजरात की ओर बढ़ रहा है वैसे ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD) के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि, चक्रवात बिपरजॉय पाकिस्तान के आस-पास जा रहा है। हम क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र होने के बाद भी पाकिस्तान को हर 3 घंटे में बढ़ते तूफान, बारिश, मार्ग, तीव्रता के बारे में नियमित रूप से जानकारी और सलाह दे रहे हैं।

12-गुजरात: द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से टाटा केमिकल्स के पास सड़क पर एक शेड गिर गया। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।

13-हमने गुजरात में 15 जहाज तैयार रखे हैं। 7 एयरक्राफ्ट भी तैयार हैं। लैंडफॉल की संभावना के चलते 27 आपदा प्रबंधन टीम भी तैयार की गई हैं। हम राज्य सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हैं: ए.के. हरबोला, इंस्पेक्टर जनरल, कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन-नॉर्थ वेस्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article