Devendra Chaurasia Hatyakand: फरार आरोपी विधायक पति को पकड़ने के लिए साइबर सेल ने बिछाया जाल, संरक्षण देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Devendra Chaurasia Hatyakand: फरार आरोपी विधायक पति को पकड़ने के लिए साइबर सेल ने बिछाया जाल, संरक्षण देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सागर। हटा के बहुचर्चित कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के आरोपी पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गिरफ्तारी के लिए दमोह पहुंची एसटीएफ की टीम ने गोविंद सिंह पर इनाम घोषित किया है। अब पुलिस सिंह की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की भी मदद लेगी। वहीं साइबर सेल की टीम गोविंद सिंह की खोज कर रही है। इसके लिए साइबर सेल की टीम ने जाल बिछाया है। इस जाल के तहत गोविंद सिंह को संरक्षण देने वाली लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अब तक पुलिस के द्वारा सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन लोगों ने गोविंद सिंह को संरक्षण दिया था। अब पुलिस ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रही है जो सिंह को संरक्षण दे रहे हैं। बता दें कि गोविंद सिंह पिछले दिनों से फरार चल रहा है। वहीं पुलिस की टीम लगातार सिंह की खोज कर रही है। साइबर सेल की टीम अब गोविंद सिंह से जुड़े लोगों की भी कॉल डिटेल्स निकाल रही है। इसके जरिए गोविंद सिंह की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

कॉल डिटेल्स पर रखी जा रही नजर
पुलिस गोविंद सिंह के करीबियों की कॉल डिटेल्स पर नजर बनाए हुए है। साथ ही रिश्तेदार व परिचितों के घरों पर पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि एक हफ्ते के बाद भी गोविंद सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को अब तक गोविंद सिंह से जुड़ा कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों से एसटीएफ व जिला पुलिस की टीमें लगातार सागर संभाग समेत सीमावर्ती राज्यों के जिलों में आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं। पुलिस फरार आरोपी गोविंद सिंह की संपत्ति की भी जानकारी निकाल रही है। पुलिस को गोविंद सिंह के नाम की चार एकड़ जमीन की भी जानकारी मिली है। अब पुलिस संपत्ति कुर्क करने की भी योजना बना रही है। वहीं विधायक रामबाई का हना है कि पुलिस अपना काम करे और आरोपी को खोजे। रामबाई ने कहा कि हमें पुलिस क्यों प्रताड़िता कर रही है। हम सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। जल्द ही सभी को जवाब दिया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने मप्र सरकार को फटकार लगाते हुए गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। इसके बाद से पुलिस लगातार गोविंद सिंह को खोज रही है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password