CUET PG 2025: जल्द जारी हो सकती है सीयूईटी पीजी परीक्षा की Answer Key, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका

CUET PG 2025 Answer Key: जल्दी ही एनटीए सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। इसे डाउनलोड करने का तरीका जानें।

CUET PG 2025 Answer Key

CUET PG 2025 Answer Key: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2025 (CUET PG 2025) में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब प्रोविजनल आंसर की (Answer Key) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कि अब जल्द खत्म होने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि CUET PG Answer Key 2025 इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है।

कब आ सकती है आंसर की?

CUET PG परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। पिछले वर्ष का पैटर्न देखें तो परीक्षा समाप्त होने के आठ दिन के भीतर उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी 9 या 10 अप्रैल 2025 तक उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। हालांकि, इसकी सटीक तारीख के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी।

ऐसे करें CUET PG 2025 आंसर की डाउनलोड

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहलेCUET PG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  4. सबमिट करते ही आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. अब आप इसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए रख सकते हैं।

क्या होगा इसके बाद?

प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज उत्तरों को चुनौती देने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी और फिर CUET PG 2025 का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

यूजी परीक्षा की तैयारी में जुटें उम्मीदवार

इधर, CUET UG 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 8 मई से 1 जून 2025 के बीच यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

MP Board 2025 Result: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की कॉपी जांच शुरू, इन विषयों में स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस मार्क्स

MP Board 2025 Result

MP Board 2025 Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है। तीसरे चरण का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। 6 अप्रैल से चौथा चरण भी शुरू हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article