Advertisment

क्यूबा ने नए अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा की, बाइडन के आने पर बेहतर स्थिति की उम्मीद जताई

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

हवाना, 13 जनवरी (एपी) क्यूबा का कहना ​​है कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन इस बात को नहीं मानते कि कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र आतंकवाद प्रायोजित करता है। निवर्तमान अमेरिकी प्रशासन द्वारा क्यूबा को आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में फिर से शामिल करने के एक दिन बाद क्यूबा के एक वरिष्ठ राजनयिक ने यह बात कही।

Advertisment

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले को पलटते हुए क्यूबा को ‘‘आतंकवाद प्रायोजित करने वाले’’ देशों की सूची में फिर से शामिल किया है।

यह फैसला बाइडन के सत्ता संभालने से कुछ दिन पहले लिया गया है।

क्यूबा के विदेश मंत्रालय में अमेरिकी विभाग के महानिदेशक कार्लोस फर्नांडिज डी कोसिओ ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, 'हम आश्वस्त हैं कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और उनकी टीम पूरी तरह से जानती है कि क्यूबा आतंकवाद प्रायोजक देश नहीं है और न ही कभी रहा है।'

उन्होंने कहा, 'और हमें विश्वास है कि 20 जनवरी को आने वाली सरकार पर इस सच्चाई का एक निश्चित प्रभाव होगा।'

Advertisment

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सोमवार को कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय ने आतंकवादियों को पनाह मुहैया कराकर अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के कृत्यों का बार-बार समर्थन करने के कारण क्यूबा को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस कदम के जरिए, हम क्यूबा सरकार को एक बार फिर जवाबदेह बनाएंगे और एक स्पष्ट संदेश देंगे कि कास्त्रो शासन को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को अपना समर्थन और अमेरिकी न्याय व्यवस्था को नष्ट करना बंद कर देना चाहिए।’’

पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन ने क्यूबा को इस सूची से हटा दिया था।

इस सूची में शामिल देशों को अमेरिकी विदेशी सहायता नहीं मिलती और रक्षा आयात एवं निर्यात संबंधी प्रतिबंध समेत कई प्रतिबंध लगाए जाते हैं।

Advertisment

एपी कृष्ण शोभना

शोभना

Advertisment
चैनल से जुड़ें