CTET 2022 Answer Key Download: सीटीईटी 2022 परीक्षा की आंसर-की हुई ऑनलाइन ! ऐसे कर सकते है चेक, जानिए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी 2022 परीक्षा का आंसर-की जारी किया है। जिसकी परीक्षा 7 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थी।

CTET 2022 Answer Key Download: सीटीईटी 2022 परीक्षा की आंसर-की हुई ऑनलाइन ! ऐसे कर सकते है चेक, जानिए

CTET 2022 Answer Key Download: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर बीते दिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी 2022 परीक्षा का आंसर-की जारी किया है। जिसकी परीक्षा दिसंबर सत्र की परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से  7 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। जिसकी आंसर की अब जारी हुई है।

आंसर की चुनौती पर 14 फरवरी से करे ऑनलाइन

आपको बताते चलें कि, यहां पर परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद आंसर-की चुनौती केवल 14 फरवरी से ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी, सीटीईटी की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए 17 फरवरी, 2023 तक आपत्ति कर सकते हैं. किसी अन्य मोड में ईमेल / पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की गई चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिसके लिए कहा जा रहा है कि, इसके संशोधन के लिए प्रत्येक प्रश्न 1000 रु चार्ज किया जाएगा. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

जानिए कैसे डाउनलोड करें आंसर की 

आपको बताते चलें कि, यहां पर आंसर की डाउनलोड करने के लिए आप स्टेप्स फॉलो कर सकते है, जैसे-

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं.
  • उस लिंक को खोजें और क्लिक करें जो “CTET Dec 2022 के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें” दर्शाता है.
  • नए वेब पेज पर CTET 2022 उत्तर कुंजी लिंक का चयन करें.
  • सीटीईटी 2022 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
  • सीटीईटी उत्तर कुंजी 2022 पर सभी विवरणों की जांच करें और इसे पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article