CSIR IICB Sarkari Naukri: CSIR IICB ने निकली 12वीं पास केलिए वैकेंसी, जानिए पूरी जानकारी

सीएसआईआर – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी (CSIR IICB) ने जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर सचिवालय सहायक (सामान्य) और अन्य

CSIR IICB Sarkari Naukri:  CSIR IICB ने निकली 12वीं पास केलिए वैकेंसी, जानिए पूरी जानकारी

CSIR IICB Sarkari Naukri: सीएसआईआर – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी (CSIR IICB) ने जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर सचिवालय सहायक (सामान्य) और अन्य पदों (CSIR IICB Recruitment 2022) के लिए वेकेंसीज जारी की हैं। जो भी लोग आवेदन कर सकते है और करना चाहते है वो CSIR IICB  की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.iicb.res.in/) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की तारीख 4 अगस्त 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवार इस लिंक ( CSIR IICB Recruitment 2022 Notification PDF)  पर जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

आपको बता दे की आवेदन करने की तिथि 4 अगस्त 2022  से शुरू होगी और 24 अगस्त 2022 तक चलेगी। इस बीच सभी उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया कर सकते हैं। इस बार CSIR IICB ने जूनियर सचिवालय सहायक (जनरल) केलिए 8, जूनियर सचिवालय सहायक (एस एंड पी) केलिए 2, जूनियर सचिवालय सहायक (एफ एंड ए) केलिए 3 और जूनियर स्टेनोग्राफर केलिए 4 वेकेंसीज निकली हैं।

योग्यता एवं वेतन

जूनियर सचिवालय सहायक (सामान्य) / जूनियर सचिवालय सहायक (एसएंडपी) / जूनियर सचिवालय सहायक (एफ एंड ए) के आवेदन केलिए सभी उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से  12वीं या इसके समकक्षा परीक्षा पास होने की डिग्री और टेक्निकल नॉलेज खास करके टाइपिंग की नॉलेज होनी चाहिए।

जूनियर स्टेनोग्राफर के आवेदन केलिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही DOPT के मानदंडों के लिए अनुसार स्टेनो में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए.

और वेतन की बात करे तो जूनियर सचिवालय सहायक (सामान्य),  जूनियर सचिवालय सहायक (एसएंडपी), जूनियर सचिवालय सहायक (एफ एंड ए)  केलिए वेतन 30,000 प्रति माह और जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए वेतन 38,000 प्रति माह हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article