Dhamatri News: CRPF जवान को लगी गोली; आवाज आने पर बैरक में मची अफरा-तफरी, घायल रायपुर रेफर

Dhamatri News: CRPF जवान को लगी गोली, आवाज आने पर बैरक में मची अफरा-तफरी, प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर दिया

Dhamatri News: CRPF जवान को लगी गोली; आवाज आने पर बैरक में मची अफरा-तफरी, घायल रायपुर रेफर

   हाइलाइट्स

  • घायल सीआरपीएफ जवान रायपुर रेफर
  • राइफल की सफाई कर रहा था जवान
  • गोली की आवाज से बैरक में हड़कंप

Dhamatri News: छत्‍तीसगढ़ के धमतरी के नगरी इलाके में CRPF जवान को गोली लग गई। गोली लगने से बैरक में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तत्काल घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ कैंप (Dhamatri News) का हेड कांस्टेबल श्याम वीर राइफल LMG की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक कांस्टेबल के हाथ से बंदूक का ट्रिगर दब गया, इससे उसके बाएं हाथ में गोली लगी। गोली लगने से जवान घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर दिया।

   गोली की आवाज से बैरक में मचा हड़कंप

बैरक में जब गोली की आवाज सुनाई दी तो अफरा-तफरी (Dhamatri News) मच गई। बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों का मूवमेंट ज्‍यादा होने से यहां जवान अलर्ट हो गए। वहीं बैरक में जो भी जवान मौजूद थे, वे अपने अथियार की ओर भागे।

तभी पता चला कि बैरक में ही एक जवान राइफल की नाल की सफाई कर रहा था। तभी अचानक से उसका ट्रिगर दब गया। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जवान का रायपुर में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article