CG CRPF Jawan Suicide: छत्‍तीसगढ़ में CRPF जवान ने की आत्‍महत्‍या, एक महीने में छह जवानों ने किया सुसाइड

CG CRPF Jawan Suicide: छत्‍तीसगढ़ में CRPF जवान ने की आत्‍महत्‍या, एक महीने में छह जवानों ने किया सुसाइड, पत्‍नी से था विवाद

CG CRPF Jawan Suicide

CG CRPF Jawan Suicide

CG CRPF Jawan Suicide: छत्तीसगढ़ धमतरी जिले में एक CRPF जवान ने खुदकुशी कर ली। जवान की लाश घर में फंदे पर लटकी हुई मिली। बताया जा रहा है कि जवान का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया है।

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ (CG CRPF Jawan Suicide) के अलग-अलग कैंप में पिछले एक महीने में 6 जवानों ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी है।

जानकारी के अनुसार जवान सुरेश सोनवानी (CG CRPF Jawan Suicide) उम्र 35 वर्ष निवासी देमार गांव का था। CRPF जवान की ड्यूटी पुलवामा में थी। वह एक महीने की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। गुरुवार को उसके घर पर कोई नहीं था। घर में मां थी वो सामाजिक कार्यक्रम या बैठक में दूसरे गांव में गई हुई थी। इस दौरान जवान घर पर अकेला था और घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मां आई तब गेट तोड़कर अंदर घुसे ग्रामीण

दूसरे गांव से जवान (CG CRPF Jawan Suicide) की मां अगले दिन लौटी। उसने घर का दरवाजा खटखटाया। कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर जवान की मां ने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मां के कहने पर घर का दरवाजा तोड़ दिया। जब अंदर घुसकर देखा तो मां के पैरो तले से जमीन खिसक गई। सुरेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें: Chilli Garlic Wedges: चाइनीज फूड के हैं शौकीन…तो चिली गार्लिक वेजेस जरूर करें ट्राय, यहां देखें रेसिपी

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव (CG CRPF Jawan Suicide) बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलवामा में था तैनात

अर्जुनी थाना से जानकारी मिली है कि CRPF जवान (CG CRPF Jawan Suicide) सुरेश सोनवानी जम्मू कश्मीर पुलवामा में तैनात थे। वह एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। पुलिस ने बताया कि पिछले 3 साल से उसका और उसकी पत्‍नी के बीच विवाद चल रहा था।

उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। उसका सात साल का बच्‍चा भी है। बताया जा रहा है कि छुट्टी में आने पर वह पत्नी को मनाकर अपने घर लाया था। इस बीच 20 दिन पहले फिर दोनों के बीच में विवाद हुआ और पत्नी अपने बच्चे को लेकर फिर मायके चली गईं। इससे CRPF जवान परेशान था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Supreme Court YT Hacked: सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी XRP का दिख रहा ऐड, जानें डिटेल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article