Crime News: पति को छोड़ देवर के साथ रह रही महिला की खून से लथपथ मिली लाश, डेढ़ महीने पहले हुई शादी

Crime News: पति को छोड़ देवर के साथ रह रही महिला की खून से लथपथ मिली लाश, डेढ़ महीने पहले हुई शादी crime-news-the-dead-body-of-a-woman-living-with-her-brother-in-law-leaving-her-husband-was-found-married-one-and-a-half-months-ago

Crime News: पति को छोड़ देवर के साथ रह रही महिला की खून से लथपथ मिली लाश, डेढ़ महीने पहले हुई शादी

सागर। प्रदेश के सागर जिले से अपराध का मामला सामने आया है। यहां एक शादी शुदा महिला की खून से लथपथ हालत में लाश में मिली है। महिला की करीब डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। बीते 15 दिनों से वह पति को छोड़कर देवर के साथ लिवइन में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक यह मामला सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र के खजरा हरचंद में रहने वाले 35 साल के राजबिहारी भार्गव की डेढ़ महीने पहले ओडिशा के संभलपुर की रहने वाली 22 साल की प्रियंका उर्फ सपना के साथ शादी हुई थी।

यह शादी मंदिर में दोनों परिवारों के सामने हुई थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही महिला अपने पति को छोड़कर देवर के साथ लिव इन में रहने लगी थी। बीते 15 दिनों से वह देवर के साथ रहती थी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात प्रियंका रात में खाना खाने के बाद मनोज के साथ कमरे में चली गई। इसके बाद अगली सुबह जब ससुर जगा तो उसकी लाश खून से लथपथ मिली। ससुर ने तत्काल प्रभाव से पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

फरार है देवर...
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला की बीते डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। वह करीब 15 दिनों से राजबिहारी को छोड़कर अपने देवर मनोज के साथ लिवइन में रह रही थी। फोन पर जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article