Crime News: नशे की लत पूरी करने के लिए की लूट, पुलिस ने 350 घंटे के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पकड़े आरोपी

Crime News: नशे की लत पूरी करने के लिए की लूट, पुलिस ने 350 घंटे के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पकड़े आरोपी crime-news-robbery-to-fulfill-drug-addiction-police-caught-the-accused-after-scanning-350-hours-of-cctv-footage

Crime News: नशे की लत पूरी करने के लिए की लूट, पुलिस ने 350 घंटे के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पकड़े आरोपी

ग्वालियर। प्रदेश में अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हाल ही में एनसीबी की रिपोर्ट ने भी खुलासा किया है कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में पुलिस ने भी अब कमर कस ली है। प्रदेश के ग्वालियर शहर में पुलिस ने 350 घंटों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरी गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने तीन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को नशे की लत थी। इसी लत को पूरा करने के लिए आरोपी आपराधिक घटनाओं को अंजम देते थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के साथ शातिर बदमाशों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले झांसी रोड थाना में नाका चन्द्रवदनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर जा रही विद्यादेवी के गले से मंगलसूत्र लूटा था। आरोपी तेज रफ्तार में बाइक से आए और मंगलसूत्र लूटकर भाग खड़े हुए। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों की छानबीन शुरू की। पुलिस ने 70 सीसीटीवी खंगाले और करीब 350 घंटों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान मांडरे की माता इलाके में रहने वाले अनिकेत परिहार और चार शहर का नाका निवासी निष्कर्ष कडेरे के रूप में हुई है। आरोपियों ने शहर में तीन वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा है।

नशे की लत ने बनाया लुटेरा...
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी गांजा और स्मैक की लत का शिकार हैं। दोनों आरोपियों की दोस्ती झांसी रोड पर बने ऑटो स्टैंड पर करीब एक साल पहले हुई थी। दोनों ही ऑटो चलाने का काम करते हैं। अपनी नशे के शौक पूरा करने के लिए दोनों आरोपी लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने 11 सितंबर को ही विद्या नाम की महिला का मंगलसूत्र लूटना स्वीकार किया है। इससे पहले भी संगीता नाम की महिला से भी आरोपी लूट कर चुके हैं। वहीं 31 अगस्त को आरोपियों ने संगीता नाम की महिला के मंगलसूत्र और कान के झुमके लूटे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article