Crime News: व्यक्ति ने धारदार हथियार से नौ महीने के बेटे की जान ली, बाद में की आत्महत्या

Crime News: व्यक्ति ने धारदार हथियार से नौ महीने के बेटे की जान ली, बाद में की आत्महत्या Crime News: Man kills nine-month-old son with sharp weapon, later commits suicide

Shahdol News: गोवर्धन परिक्रमा के लिए गई मध्य प्रदेश की महिला झाड़ियों में खून से सनी मिली

कन्नूर।  केरल के कन्नूर जिले के श्रीकंदापुरम में शुक्रवार को 31 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने नौ महीने के बेटे की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद स्वयं की भी जान ले ली। बच्चे को बचाने की कोशिश के दौरान उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धारदार हथियार से शिशु ध्यान देव की हत्या के बाद आरोपी सतीशन ने इरुवेशी गांव पंचायत स्थित अपने घर में गला रेत आत्महत्या कर ली। बच्चे को बचाने की कोशिश में सतीशन की पत्नी अंजू को भी सिर में गंभीर चोट लगी हैं।

बच्चे और उसकी मां को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया जबकि महिला जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। अंजू की चीख सुनकर पड़ोसी आए लेकिन वे उसके बच्चे और पति को नहीं बचा सके। सतीशन कथित तौर पर मनोवैज्ञानिक समस्याओं से पीड़ित था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article