Crime News: चार विवाह करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की पुलिस ने चार विवाह Crime News करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कंकरखेड़ा थाने के निरीक्षक.....

Datia Unav: दतिया उनाव मामले में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की पुलिस ने चार विवाह Crime News करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कंकरखेड़ा थाने के निरीक्षक तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी राजस्थान में सेना में क्लर्क है और वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि हैदराबाद से आई एक महिला ने कंकरखेड़ा पुलिस को बताया कि उसके पति ने चार शादियां की हैं। महिला ने पुलिस को अपनी शादी की फोटो भी दिखाई। उन्होंने बताया कि हैदराबाद से मेरठ पहुंची महिला व्यक्ति की दूसरी पत्नी है और आरोपी कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में तीसरी बीवी के साथ रह रहा था। दूसरी पत्नी का कहना है कि 2015 में आरोपी ने उससे मंदिर में Crime News शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, काफी समय से आरोपी गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article