क्रिकेटर केएल राहुल पत्नी आथिया संग महाकाल की शरण में, भस्म आरती कर लिया बाबा का आशीर्वाद

क्रिकेटर केएल राहुल पत्नी आथिया संग महाकाल की शरण में, भस्म आरती कर लिया बाबा का आशीर्वाद Cricketer KL Rahul took shelter of Mahakal with his wife Athiya, performed Bhasma Aarti and took Baba's blessings sm

क्रिकेटर केएल राहुल पत्नी आथिया संग महाकाल की शरण में, भस्म आरती कर लिया बाबा का आशीर्वाद

उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ रविवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों ने सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद दोनों ने नव ग्रह मंदिर में जाकर पूजन अभिषेक किया।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस दौरान मिडिया से दूरी बनाते हुए नजर आए। महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद दोनों आशीष पुजारी और संजय पुजारी के कक्ष में पहुंचे, यहाँ दोनों ने पुजारियों से भी आशीर्वाद लिया।

लगभग एक माह पहले हुई थी शादी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में हुई थी। शादी के बाद सुनील शेट्टी ने अथिया और केएल राहुल की एक खूबसूरत फोटो शेयर कर प्यार भरी पोस्ट भी लिखी थी। शादी के बाद से ही दोनों लगातार सुर्ख़ियों में बने रहते है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article