Cricket Rules : 1 गेंद पर अधिकतम कितने रन दौड़े जा सकते हैं? क्या आप जानते है

Cricket Rules : 1 गेंद पर अधिकतम कितने रन दौड़े जा सकते हैं? क्या आप जानते है Cricket Rules What is the maximum number of runs that can be scored in 1 ball vkj

Cricket Rules : 1 गेंद पर अधिकतम कितने रन दौड़े जा सकते हैं? क्या आप जानते है

Cricket Rules : क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो पूरी दुनिया में खेला जाता है। हालांकि यह भारतीय खेल नहीं है, लेकिन भारत में क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है। क्रिकेट के खेल में कई ऐसे नियम है जिनके बारे में बहुत कम ही लोगो को पता होगा। इन्ही में से एक नियम यह हैं कि आखिर बल्लेबाज़ 1 गेंद पर ज्यादा से ज्यादा कितने रन दौड़ कर बना सकता है? अधिकांश लोगों को इस सवाल का जबाव पता नहीं है। कई लोगों का सोचना है कि एक बॉल में अधिकतम 3 रन दौड़कर किये जा सकते है, लेकिन इस सवाल का जवाब अगर आप क्रिकेट इतिहास में खोजेंगे तो इसका जबाव कुछ अलग ही है।

क्रिकेट के इतिहास को देखा जाए तो पता चलता है कि जब तक गेंद को डेड बॉल ना घोषित कर दिया जाए। तब तक बल्लेबाज़ जितना चाहे उतना रन एक बॉल पर दौड़ कर ले सकता है। अगर बात की जाएगा प्रथम श्रेणी क्रिकेट की तो 1 गेंद पर सबसे अधिक 10 रन दौड़कर बनाए जा चुके हैं। वर्ष 1877 में अल्बर्ट हाल के नाम 1 बॉल में 10 रन दौड़ कर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज़ है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बन चुके इतने रन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करे तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1 बॉल पर सर्वाधिक 8 रन दौड़कर बनाए जा चुके है। आपको बता दे की 3 रन दौड़कर लेने के पश्‍चात जब इस टीम के विकेटकीपर ने इस गेंद को स्टंप की और मारा तो गेंद सीधा जाकर मैदान के एक फील्डर के हेलमेट पर जा लगी। जिसके पश्‍चात मैच के अंपायर ने पेनाल्टी के तौर पर 5 रन बल्लेबाज़ को और दे दिए! जिसकी वजह से 1 गेंद पर 8 रन बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। ये तब तक ही हो सकता है जब-तब वह बॉल डेड न घोषित हो जाये।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article