Los Angeles Olympics 2028: लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट शामिल, IOC ने दी मंजूरी

2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया और ओलंपिक खेलों में क्रिकेट ने 123 साल बाद वापसी की है।

Los Angeles Olympics 2028: लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट शामिल, IOC ने दी मंजूरी

Los Angeles 2028 Olympics: 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया और ओलंपिक खेलों में क्रिकेट ने 123 साल बाद वापसी की है।

क्रिकेट के अलावा 4 अन्य खेलों को भी इस ओलंपिक गेम्स में शामिल किया गया है। बता दें कि 128 साल के बाद ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट की वापसी हो रही है।

क्रिकेट के अलावा इन खेलों को किया गया शामिल

साल 2028 में अमेरिका में होने वाले ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट के अलावा जिन 4 खेलों को शामिल किया गया है, उसमें बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, स्क्वैश, फ्लैग फुटबॉल और लैक्रोस हैं। इन खेलों को लेकर सहमति

पहले ही बन गई थी, जिसका आधिकारिक एलान 16 अक्टूबर को कर दिया गया।

क्रिकेट को टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें हर ओलंपिक होस्ट सिटी को किसी भी खेल को शामिल करने के लिए कुछ सालों पहले ही इसकी अनुमति लेनी होती है। मुंबई में आयोजित IOC की बैठक में

थॉमस बाच ने इन खेलों को शामिल करने का एलान किया।

https://twitter.com/ANI/status/1713840584665014742

क्रिकेट को ग्लोबल स्पोर्ट्स बनाने में आईसीसी को मिलेगी मदद

ओलंपिक में क्रिकेट की 128 साल की वापसी के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की एक बड़ी जीत मानी जा रही है। इससे क्रिकेट को एक ग्लोबल स्पोर्ट्स बनाने में उन्हें काफी मदद मिलेगी। इससे पहले

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट के इवेंट को आयोजित किया गया था।

वहीं लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स में पुरुष और महिला दोनों के क्रिकेट इवेंट के मुकाबले खेले जायेंगे। इसमें अभी 6-6 टीमों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिन्हें रैंकिंग के आधार पर

क्वालीफिकेशन मिलेगा।

https://twitter.com/Olympics/status/1713823579060502865

ये भी पढ़ें

Corbett Park Open: पर्यटकों के लिए खुशखबरी! कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बीजरानी और गर्जिया जोन खुले

Nithari Kand: निठारी कांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी की सजा रद्द

Rahul Gandhi Mizoram Visit: राहुल गांधी आज से शुरू कर सकते हैं चुनावी राज्य मिजोरम का दौरा, जानें क्या है प्लान

Durga Puja 2023: कोलकाता में राम मंदिर के तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Earthquake In Pithoragarh: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1रही भूकंप की तीव्रता

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article