Advertisment

Covid vaccination in India: जानें क्या है CoWIN ऐप, यह कैसे करता है काम

Covid vaccination in India: जानें क्या है CoWIN ऐप, और यह कैसे करता है कामCovid vaccination in India: what is the CoWIN app, and how it works

author-image
Bansal Digital Desk
Covid vaccination in India: जानें क्या है CoWIN ऐप, यह कैसे करता है काम

नई दिल्ली। 16 जनवरी से पूरे भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले टीकाकरण के साथ कोविन ऐप (CoWIN App) को लॉन्च केरेंगे। ऐप की सहायता से जरूरतमंदों को वैक्सीन लगाया जाएगा। ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये कोविन ऐप है क्या? और इस पर कैसे हम रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तो चलिए सारे सवालों का जवाब आज हम आपको इस आर्टिकल में देते हैं।

Advertisment

सबसे पहले नकली ऐप से रहे सावधान
दरअसल, सरकार ने लोगों को सहुलियत देने के लिए इस ऐप को बनाया है। जिस पर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि इसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन उससे पहले ही कई नकली ऐप बाजार में इसी नाम से आ गए हैं। सरकार ने भी लोगों को इससे सावधान रहने की सलाह दी है। नहीं तो आप किसी ठगी के शिकार भी हो सकते हैं।

क्या है कोविन ऐप
सभी ऐप की तरह ही कोविन ऐप भी है। जिस पर पहले से ही टीकाकरण से जुड़ा डेटा उपलब्ध है। इसकी सहायता से वैक्सीन लगवाने वालें लोगों को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही कहां वैक्सीन लग रहा है, किस तारीख को लगवाना है, किस समय पे लगवाना है। इन सभी जानकारियों को भी कोविन ऐप पर दिखाया जाएगा। यानी इस ऐप की मदद से टीकाकरण के पूरे प्रक्रियाओं का डेटाबेसस तैयार किया जाएगा।

ऐप पर कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
प्ले स्टोर (Play store) पर ऐप आने के बाद इसे डाउनलोड करना होगा। जिस पर पहले से ही हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स का डेटा अपलोड है। लेकिन अगर आप इन दोनों में से नहीं हैं तो फिर आपको वैक्सीनेशन के अगले चरण में सेल्फ-रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपना डिटेल अपलोड करना होगा। ऐप को कई भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा ताकी लोगों को सेल्फ-रजिस्ट्रेशन करने में कोई दिक्कत ना हो। ऐप पर आपको खुद वेरीफाई करना होगा। इसके लिए आपसे आधार या कोई और पहचान पत्र मांगा जा सकता है। वहीं अगर आप 50 साल से कम उम्र के है और दूसरे चरण में ही वैक्सीन लेना चाहते हैं तो फिर आपको ये प्रुफ करना होगा कि आप हाई रिस्क में हैं। तभी आपका दूसरे चरण में कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन होगा।

Advertisment

ऐप के माध्यम से ही आपको मैसेज दिया जाएगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन कंफर्म हुआ या नहीं। दूसरे डोज की तारीख कब आएगी। साथ ही ऐप से ही आपको डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

पांच मॉड्यूल पर काम करेगा कोविन ऐप
कोविन ऐप 5 मॉड्यूल पर काम करेगा। इसमें पहले नंबर पर एडमिनिस्ट्रेटर मॉड्यूल है। जो वैक्सीनेशन सेशन कंडक्ट करने वाले एडमिनिस्ट्रैटर्स के लिए है। दूसरा मॉड्यूल है रजिस्ट्रेशन का। इसमें वैक्सीन लेने वाले लोग को रजिस्ट्रेशन करना होगा और उन्हें अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी। इसके बाद अगले मॉड्यूल में टीकाकरण के बाद QR कोड बेस्ड सर्टिफिकेट्स जारी किया जाएगा। पांचवे और अंतिम मॉड्यूल में रिपोर्ट्स को तैयार किया जाएगा। इसमें पता चलेगा कि कितने वैक्सीन सेशन हुए हैं।

PM Modi CoWIN narendra modi Cowin App Covid vaccination in India covid vaccination in india update cowin app india cowin app launch narendra modi launch CoWIN App when will cowin app launch
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें