Covid update: कोरोना के 30 हजार से ज्यादा नए मामले, 514 मरीजों की मौत

कोरोना के 30 हजार से ज्यादा नए मामले, 514 मरीजों की मौत covid-update-more-than-30-thousand-new-cases-of-corona-death-of-514-patients

Corona Update  : इंदौर में आंकड़ा 2 हजार पार, भोपाल में 1339 नए केस, सांसद गुमान सिंह डामोर कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 30,615 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,27,23,558 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 3,70,240 हो गयी है।

514 और मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 514 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,09,872 हो गयी है। कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगातार 10वें दिन एक लाख से कम दर्ज की गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.87 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.94 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में 52,887 मामलों की कमी दर्ज की गयी है।

कब कितने केस

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article