Covid-19: अब हिमाचल सरकार ने हटाया कोविड प्रतिबंध, मास्क पहनना होगा अनिवार्य

Covid Protocol: देश-दुनियाभर की ताजातरीन खबरों के बीच कोरोना वायरस का खतरा कम होने लगा वहीं पर राज्यों ने अपने प्रतिबंधों को हटाना शुरू कर दिया है जहां पर महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके साथ ही कोविड के लागू सभी प्रतिबंध वापस ले लिए है।
जानिए हिमाचल में क्या है कोरोना की स्थिति
आपको बताते चलें कि, हिमाचल प्रदेश में भी अब कोरोना के मामले कम होने लगे है। जिसके साथ ही बीते दिन गुरूवार को 7 नए मामले दर्ज करने के साथ ही 34 मरीज ठीक होकर वापस गए है। बता दें कि, राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 137 हो गई है। वहीं पर कुल कोरोना के मरीजों की संख्या 2,84,529 के पास हो गई है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना की रोकथाम के लिए सभी प्रतिबंधों को वापस ले लिया है। #COVID19 pic.twitter.com/duXF5ski9d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2022
पढ़े ये खबर भी-
महाराष्ट्र में अब 2 अप्रैल से मास्क पहनना होगा स्वैच्छिक, सरकार ने हटाए कोविड प्रतिबंध
0 Comments