Advertisment

न्यायालय ने गिरजाघर में ‘कन्फेशन’ की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टाली

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने चर्च में कथित जबरन ‘कन्फेशन’ प्रक्रिया को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को तीन सप्ताह के लिए टाल दी।

Advertisment

पांच महिलाओं ने एक याचिका में कहा था कि किसी धर्मानुयायी पर जबरन अनिवार्य प्रक्रिया को थोपना संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धर्म की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।

याचिका में भारत संघ और केरल को मामले में पक्ष बनाया गया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने और समय मांगा जिसके बाद प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एस ए बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी सुब्रमण्यम की पीठ ने मामले में सुनवाई टाल दी।

रोहतगी ने कहा कि मामला महत्वपूर्ण संवैधानिक विषयों से संबंधित है जैसे कि क्या ‘कन्फेशन’ एक आवश्यक धार्मिक प्रक्रिया है।

Advertisment

भाषा वैभव अविनाश

अविनाश

Advertisment
चैनल से जुड़ें