Valentines Day: लड़की सिर्फ मुझसे बात करे और खर्च कम कराए, लड़का सबकुछ शेयर करे, वैलेंनटाइन डे पर अपने पार्टनर से क्या चाहता है यूथ

Valentine's Day अपने प्यार का इजहार करने का दिन, अपने पार्टनर को बेहद स्पेशल फील कराने का दिन, अपनी लव लाइफ की नई शुरुआत करने का दिन 14 फरवरी

Valentines Day 2026 Dating Trends True Love Relationship hindi news

Valentine's Day: एक हफ्ते से प्यार करने वाले जिस दिन का इंतजार कर रहे थे वो दिन वैलेंनटाइन डे आ गया है। वैलेंनटाइन डे मनाने वाले जश्न की तैयारी में जुटे हैं। कोई अपने पार्टनर को स्पेशल गिफ्ट देना चाहता है तो कोई बाहर घूमने जाना चाहता है। युवाओं को अपने पार्टनर से कई उम्मीदें होती हैं। यूथ वैलेंनटाइन डे पर अपने पार्टनर से क्या चाहता है। कुछ मैरिड और अनमैरिड युवाओं से बंसल न्यूज डिजिटल ने खास बातचीत की...

प्यार जताने के लिए 7 दिन कुछ नहीं

प्रियंका अहिरवार का मानना है कि प्यार जताने के लिए 7 दिन नहीं होने चाहिए। पूरा जीवन ही होता है। मेरे हिसाब से 7 दिन कुछ नहीं हैं।

लॉयल रहना जरूरी

प्रियंका मानती हैं कि रिलेशनशिप में लॉयल रहना चाहिए। फेक बनने की कोशिश मत करो। Gen-Z श्योर नहीं होते हैं, इसलिए कमिटमेंट नहीं कर पाते हैं।

वैलेंनटाइन डे प्यार दिखाने का बहाना

love 14 february

दुर्गा कहती हैं कि अपने पार्टनर के साथ अच्छे से रहना चाहिए। सच्चा प्यार वही है कि आप जितना अपने पार्टनर को समझते हो। हर दिन, हर मूमेंट स्पेशल है। अच्छा है कि वैलेंनटाइन डे एक बहाना होता है। प्यार दिखाने का तरीका होता है।

क्या है सच्चा प्यार ?

युवा लड़कियां मानती हैं कि इंसान कितनी हद तक आपके साथ रह सकता है। हर परिस्थिति में कितना सपोर्ट और प्यार कर सकता है। जो पार्टनर इंस्पायर करे वही सच्चा प्यार है। पार्टनर सबकुछ शेयर करे।

love trends

'लड़की कम खर्च कराए'

जो युवा सिंगल हैं वे चाहते हैं कि लड़की अच्छी हो, सिर्फ उनसे बात करे, अच्छी दिखे। कर्म खर्च कराए, हमें समझे और रिश्ते बचाने की कोशिश करे।

रिश्ता बचाने के लिए दोनों सॉरी बोलें

सिंगल यूथ का मानना है कि रिलेशनशिप में अगर झगड़ा होता है तो ईगो को आगे नहीं लाना चाहिए। रिश्ता बचाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर दोनों की गलती है तो दोनों को एक-दूसरे से सॉरी बोलना चाहिए।

लुक्स से पीछे भागना सही नहीं

युवा लड़कियों का कहना है कि कई लड़कियां लुक्स के पीछे भागती हैं। अगर हम लुक्स के पीछे भागते हैं तो लुक्स वाले लड़कों को पता होता है कि उनका लुक अच्छा है तो उनके पीछे 17 लड़कियां उनके पीछे आएंगी। ऐसे लड़के 17 लड़कियों को ही बनाकर चले जाते हैं। 

डेट पर जाएं तो बिल आधा-आधा भरें

14 february

कुछ लड़कियां मानती हैं कि अगर डेट पर जाते हैं तो बिल आधा-आधा पे करना चाहिए। क्योंकि वे किसी पर फाइनेंशियली डिपेंड नहीं होना चाहतीं। क्योंकि जब लड़ाई होती है तो ये बात कहीं न कहीं निकलकर आती है।

पहला प्यार क्यों नहीं भूल पाते लोग

युवा पहले प्यार के बारे में सोचते हैं कि लोग अपने पहले प्यार को इसलिए नहीं भूल पाते कि वो बहुत इनोसेंट होता है। एक इनोसेंसी होती है। ये बहुत प्योर फीलिंग होती है। सबकुछ भूलकर इंसान बहुत गहराई में चला जाता है। जब हम फर्स्ट लव को फील करते हैं तो न्यू चीज एक्सपीरियंस करते हैं।

एक युवा ने अपना लिखा एक शेर सुनाया

love story

कब हुआ था उससे प्यार, आखिरी बार

क्या कहा था उसने यार, आखिरी बार

मिल तो पाए थे न तुम, बिछड़ने से पहले और आखिरी बार

दिल में उसकी कौनसी तस्वीर छुपाए बैठे हो

वही तो नहीं जब मिले थे तुम आखिरी बार

और आज से मैं अपनी कलम डाल रहा हूं जाना

लिख रहा हूं बेवफाई आखिरी बार...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article