/bansal-news/media/media_files/2026/01/16/toll-plaza-cashless-1-april-india-fastag-upi-payment-hindi-news-2026-01-16-20-03-05.jpg)
Toll Plaza Cashless: 1 अप्रैल 2026 से देश के सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएंगे। नए नियम लागू होने के बाद वाहन चालक सिर्फ फास्टैग या UPI के जरिये टोल टैक्स दे सकेंगे। किसी भी टोल प्लाजा पर कैश नहीं लिया जाएगा। ये जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने एक इंटरव्यू में दी।
कैश लेनदेन पूरी तरह होगा बंद
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने बताया कि सरकार ने टोल पर नकद (कैश) लेनदेन को पूरी तरह से बंद कर करने का फैसला लिया है।
कैशलेस सिस्टम क्यों ?
केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा से कैश की व्यवस्था हटाने का फैसला इसलिए किया है ताकि टोल नाकों पर लगने वाली लंबी लाइन और ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके। इस नो स्टॉप सिस्टम के पायलट प्रोजेक्ट को देश के 25 टोल प्लाजा पर टेस्ट किया जा रहा है। अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन आना बाकी है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/16/toll-plaza-2026-01-16-20-30-46.jpg)
फास्टैग के बाद भी कैश लेनदेन, ट्रैफिक जाम की समस्या
देश की सड़कों पर बने टोल नाकों पर फास्टैग अनिवार्य है, इसके बाद भी कई जगहों पर कैश लेनदेन होते हैं। डिजिटल पेमेंट नहीं करने वाले वाहनों की वजह से जाम के हालात बनते हैं। कैश बंद होने से गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा।
फास्टैग के बाद भी कैश लेनदेन, ट्रैफिक जाम की समस्या
देश की सड़कों पर बने टोल नाकों पर फास्टैग अनिवार्य है, इसके बाद भी कई जगहों पर कैश लेनदेन होते हैं। डिजिटल पेमेंट नहीं करने वाले वाहनों की वजह से जाम के हालात बनते हैं। कैश बंद होने से गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा।
ये खबर भी पढ़ें:EPFO New Update: ईपीएफओ का रिकॉर्ड अब AI करेगा मैनेज, इससे कितना फायदा, जानें क्या-क्या बदलेगा
टोल प्लाजा कैशलेस होने से फायदा
टोल प्लाजा पर गाड़ियों के बार-बार रुकने और चलने से भारी मात्रा में डीजल-पेट्रोल की बर्बादी होती है। टोल प्लाजा होने से फ्यूल बचेगा।
टोल प्लाजा पर हर लेनदेन का डिजिटल रिकॉर्ड होगा। टोल कलेक्शन में होने वाली हेराफेरी या गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म होगी।
सफर में तेजी आएगी। टोल प्लाजा पर खुल्ले पैसों (चेंज) को लेकर होने वाली बहस नहीं होगी। मैन्युअल रसीद कटने में लगने वाला समय भी बचेगा।
टोल प्लाजा कैशलेस करना मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम की दिशा में पहला कदम है। भारत सरकार ऐसी तकनीक पर काम कर रही है जिसमें हाइवे पर कोई फिजिकल बैरियर नहीं होगा।
आपको क्या करना होगा ?
नया नियम लागू होने से पहले वाहन चालकों को सलाह है कि वे अपना फास्टैग अकाउंट एक्टिव रखें। अगर आप फास्टैग इस्तेमाल नहीं करते हैं तो सुनिश्चित करें आपके स्मार्टफोन में UPI पेमेंट की सुविधा जरूर चालू होनी चाहिए।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us