Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिए अहम टिप्स, बोले- पहले निडर बनो फिर लीडर बनोगे

Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें एडिशन के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से मुलाकात की और उन्हें कई अहम टिप्स भी दी।

PM MODI

Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें एडिशन के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से मुलाकात की और उन्हें कई अहम टिप्स भी दी। परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने बच्चों को पढ़ने के साथ, लिखकर प्रैक्टिस करने की सलाह दी। साथ ही बच्चों से कहा कि पहले निडर बनो फिर लीडर बन जाओगे।

पीएम ने कहा कि कभी तकनीकों का गुलाम न बनें

पीएम ने कहा कि कभी भी टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना चाहिए। तकनीक का इस्तेमाल क्षमता बढ़ाने में करें। जब एक स्टूडेंट ने मोदी जी से पूछा कि वैकेशन में हमें अलग-अलग जगह जाने का मन करता है, हम कहां जाएं? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि एक लिस्ट बनाओ आपकी तहसील में क्या है, जहां घूम सकते हैं, इसी तरह पूरे देश की लिस्ट बनाएं। जहां भी घूमें, एक स्टूडेंट की नजर से घूमें।

पीएम ने बच्चों को दी निडर बनने की सीख

पहले निडर बनो, जो काम है मन में तय करिए कि कोई करे या ना करे मैं करुंगा। जब ये आ जाएगा तो आप देखेंगे कि अपने आप लीडरशिप आनी शुरू हो जाएगी। मान लीजिए कहीं कचरा है, वो आपने उठा लिया। तो आपके साथ जो चार लोग चलेंगे तो वो भी आपको देखेंगे।

परीक्षा का तनाव न लें

इसके अलावा पीएम बोले- तनाव नहीं प्रैक्टिस की आदत बनाएं आप अपनी परीक्षा पर ध्यान देंगे तो समझ आएगा, जो भी डर है वो परीक्षा से पहले तक है, आप बाद में देखेंगे तो पाएंगे सब कुछ सरल था। इसलिए प्रैक्टिस सबसे जरूरी है, इससे तनाव नहीं आएगा और आप सफल होंगे। पीएम मोदी ने बताया कि आप अपनी परीक्षा पर ध्यान देंगे तो समझ आएगा, प्रैक्टिस सबसे जरूरी है, इससे तनाव नहीं आएगा और आप सफल होंगे। जीत के लिए कभी कम में सैटल न हों। किसी और से नहीं खुद से कॉम्पिटिशन करें। खुद पर भरोसा करें।

पीएम ने कहा कि मनोबल को अपना गुरु मानें

पीएम मोदी ने बताया कि हमें स्वामी विवेकानंद से मनोबल सीखना चाहिए। उन्होंने शिकागो में भाषण से पहले अपने शिष्य को चिट्ठी लिखी कि मुझे घबराहट थी कि मैं क्या बोलूंगा। फिर मैंने मां सरस्वती को कहा जो कुछ मैं सीखा हूं सब एक साथ मेरी जुबान पर आ जाए। इसका अर्थ ये है कि हमें अपने मनोबल को गुरु मानना चाहिए और सीखते रहना चाहिए।

बता दें कि पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के पहले सत्र में दिल्‍ली स्थित पीएम आवास पर बच्‍चों से चर्चा की थी। असम के गमछे पहने थे और उनके सवालों के जवाब भी दिए थे। पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को विदेशी चीजें छोड़कर स्‍वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी थी। साथ ही उनसे कहा था कि वो 25 साल में विकसित भारत बनाने को अपना सपना बनाएं।

यह भी पढ़ें: RSS Chief Mohan Bhagwat: 'पद छोड़ने के लिए तैयार हूं', संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article