Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 26 मंत्री शामिल

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार चुनाव 2025 में NDA की प्रचंड बहुमत आने के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली।  नीतीश कैबिनेट में बीजेपी के दो डिप्टी सीएम बनें। बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, एलजेपी के 2, हम और आरएमएल 1-1 के मंत्रियों ने शपथ ली।  

एडिट
nitish-kumar-cabinet-2025-bihar-oath-ceremony-full-ministers-list-nda-government hindi news zxc (1)

हाइलाइट्स 

  • नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली
  • नई कैबिनेट में 26 मंत्रियों ने पद संभाला
  • सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

Bihar CM Oath Ceremony:  बिहार चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद आज बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ ली। नीतीश कैबिनेट में बीजेपी के दो - सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, एलजेपी के 2, हम और आरएमएल 1-1 के मंत्री शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसके साथ वे एक बार फिर सूबे की कमान संभाली। 

गांधी मैदान में विजय कुमार सिन्हा ने संभाली डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

बिहार की नई सरकार में सम्राट चौधरी (samrat chaudhary) के साथ विजय कुमार सिन्हा को भी बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बनाया गया है। विजय कुमार सिन्हा ने गांधी मैदान में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।  

नीतीश सरकार के 26 मंत्रियों में 3 महिलाएं, 3 नए चेहरे शामिल

बिहार में नई एनडीए सरकार का गठन हो गया है, जिसमें नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कुल 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिमंडल में बीजेपी के 14 और जदयू के 8 मंत्री शामिल किए गए हैं। नई टीम में एक मुस्लिम मंत्री, तीन महिलाएं और तीन पहली बार विधायक बने चेहरे भी जगह पाने में सफल रहे हैं।      

ये भी पढ़ें-  20 साल से ज्यादा पुराने लाइट मोटर व्हीकल की फिटनेस फीस अब 15 हजार, टू व्हीलर के लिए लगेंगे 2 हजार

नई सरकार में मंत्रियों का सामूहिक शपथ ग्रहण सम्पन्न 

विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉ. दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली।   

सम्राट चौधरी- BJP

विजय कुमार सिन्हा- BJP

मंगल पांडेय- BJP

डॉ . दिलीप जायसवाल, (एम.एल.सी)- BJP

नितिन नबीन- BJP

रामकृपाल यादव- BJP

संजय सिंह 'टाइगर'- BJP

अरुण शंकर प्रसाद- BJP

सुरेंद्र मेहता- BJP

नारायण प्रसाद- BJP

रमा निषाद- BJP

लखेंद्र पासवान- BJP

श्रेयसी सिंह- BJP

डॉ . प्रमोद कुमार चंद्रवंशी- BJP

विजय कुमार चौधरी-JDU

श्रवण कुमार-JDU

विजेंद्र यादव-JDU

अशोक चौधरी-JDU

लेसी सिंह-JDU

जमा खान-JDU

मदन सहनी-JDU

संजय कुमार (पासवान)- LJP

संजय सिंह- LJP

संतोष कुमार सुमन- HAM

दीपक प्रकाश- RML 

शपथ ग्रहण समारोह के बाद गांधी मैदान से रवाना हुए पीएम मोदी

शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गांधी मैदान से रवाना हो गए। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई बिहार सरकार के शपथ समारोह में शामिल होने के बाद एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, बीजेपी नेताओं और सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों का गांधी मैदान से लौटने का क्रम भी शुरू हो गया है।

नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार संभाली बिहार की बागडोर

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसके साथ वे एक बार फिर सूबे की कमान संभाल चुके हैं। जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे दीपक प्रकाश मंत्री पद की शपथ ली। चिराग की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से दो मंत्रीमंडल में शामिल हुए।   

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article